Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने फिर से किया धमाका, लॉन्च किया 80W फास्ट चार्जिंग वाला धांसू स्मार्टफोन

Realme ने फिर से किया धमाका, लॉन्च किया 80W फास्ट चार्जिंग वाला धांसू स्मार्टफोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Sep 13, 2024 01:19 pm IST, Updated : Sep 13, 2024 01:19 pm IST

Realme P2 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। फोन की सेल 17 सितंबर से शुरू होगी।

Realme P2 Pro Launched- India TV Hindi
Image Source : FILE Realme P2 Pro Launched

Realme ने भारत में अपना एक और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पिछले साल कंपनी की आई नई P सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के इस फोन के कई फीचर्स हाल में लॉन्च हुए Realme 13+ 5G की तरह है। हालांकि, कंपनी ने फोन के प्रोससेर समेत कुछ हार्डवेयर में बदलाव किया है। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक Realme Narzo 70 Turbo की तरह है।

Realme P2 Pro के फीचर्स

रियलमी के इस फोन में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है, जबकि इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया है। इसके अलावा यह रेन वाटर टच सपोर्ट के साथ आता है यानी यह बारिश में भींगने पर भी सही से काम करता है।

Realme P2 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, रियलमी के इस फोन में गेमिंग के लिए डेडिकेटेड वेपर चेम्बर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी और 80W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Relame UI पर काम करता है।

Realme P2 Pro की कीमत

इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, फोन के अन्य दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 27,999 रुपये है। इस फोन के बेस मॉडल पर 2,000 और अन्य दोनों मॉडल पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर केवल दिवाली तक के लिए है। इसके अलावा फोन की अर्ली बर्ड सेल 17 सितंबर को शाम 6 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ग्रे और ग्रीन में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 का इंतजार खत्म, आज से कर पाएंगे प्री-ऑर्डर, Apple दे रहा तगड़ा ऑफर

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement