1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता 5G फोन, जानें कीमत

Realme ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता 5G फोन, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 15, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 01:11 pm IST

Realme P3 Lite 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी P3 सीरीज का यह सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी, 32MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Realme P3 Lite 5G- India TV Hindi
रियलमी पी3 लाइट 5जी Image Source : REALME

Realme ने अपना एक और सस्ता 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन P3 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी का यह फोन 32MP कैमरे के साथ आता है। रियलमी P3 सीरीज के अन्य फोन की तरह ही इसमें भी कम प्राइस में अच्छे फीचर्स मिलेंगे।

Realme P3 Lite 5G की कीमत

रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसे भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। यह फोन लिली व्हाइट, पर्पल ब्लॉसम और मिडनाइट लिली कलर में आता है।

इस फोन की पहली सेल 22 सितंबर को रात के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन लॉन्च ऑफर में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।

Realme P3 Lite के फीचर्स

रियलमी का यह सस्ता फोन 6.67 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले से लैस है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1604 पिक्सल है और यह 120H हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट कता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक है। इस फोन के डिस्प्ले में रेन वाटर स्मार्ट टच फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से गीले हाथों से भी फोन यूज किया जा सकेगा।

Realme P3 Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, HD+
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 45W
कैमरा 32MP, 8MP
OS Android 15

इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम को 18GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

यह फोन 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -

Nothing Phone 3 की आधी हो गई कीमत, Flipkart Sale की डील हुई रिवील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक