Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की First Sale, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन की First Sale, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Aug 25, 2025 11:44 am IST, Updated : Aug 25, 2025 11:44 am IST

Realme P4 5G को आज पहली बार भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी के इस 7000mAh की दमदार बैटरी वाले फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है।

Realme P4 5G- India TV Hindi
Image Source : REALME रियलमी पी4 5जी

Realme P4 सीरीज पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुई थी। रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Realme P4 5G को आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर दमदार ऑफर्स दे रही है। फोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ हाइपर विजन AI चिप भी मिलता है। आइए, जानते हैं फोन की कीमत और मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

पहली सेल में ऑफर

Realme P4 5G की सेल आज दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 19,499 रुपये और 21,499 रुपये में आएंगे। इसे तीन कलर ऑप्शन स्टील ग्रे, इंजन ब्लू और फोर्ज रेड में खरीदा जा सकता है।

Realme P4 5G के फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Realme P4 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 15

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP65 और IP66 रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें -

Motorola का 5500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा वाला 5G फोन हुआ सस्ता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement