1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme P4R 5G की आ गई लॉन्च डेट, 8000mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास?

Realme P4R 5G की आ गई लॉन्च डेट, 8000mAh बैटरी वाले फोन में क्या है खास?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 03, 2026 02:38 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 02:39 pm IST

Realme P4R 5G भारत में 10 जून को लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस फोन में 8000mAh बैटरी के अलावा और क्या खास होगा, आइए जानते हैं...

Realme P4R Launch Date- India TV Hindi
रियलमी P4R की लॉन्च डेट आई सामने Image Source : REALME INDIA

Realme P4R 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। रियलमी के इस 8000mAh बैटरी वाले फोन की डेट कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर भी लिस्ट किया गया है, जहां इसके कई फीचर्स भी रिवील हुए हैं। रियलमी का यह फोन अगले सप्ताह 10 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दमदार बैटरी के अलावा कंपनी फोन में अपग्रेडेड कैमरा और AI फीचर्स देने वाली है।

लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Realme P4R 5G को हाल में लॉन्च हुए Realme 16T का रीब्रांड मॉडल भी कहा जा रहा है। पिछले दिनों लॉन्च हुए इस फोन में भी 8,000mAh की बैटरी मिलती है। रियलमी के इस अपकमिंग फोन को 10 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन्स भी कंफर्म किए हैं। यह तीन कलर वेरिएंट्स- टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लेवेंडर ग्लेयर में आएगा।

क्या होगा खास?

Realme P4 सीरीज के इस फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। यह फोन सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक यूज किया जा सकता है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन स्लिम और हल्का होगा।

फोन के कंफर्म हुए फीचर्स की बात करें तो इसमं 50MP का AI कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो फोन से ली गई तस्वीर को इन्हांस करेंगे। पिछले दिनों इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है। इसे भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है।

Realme P4R 5G के संभावित फीचर्स

रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के बैक में 50MP के मेन कैमरे के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन में गेमिंग के लिए डेडिकेटेड वेपर चेंबर कूलिंग फीचर भी दिया जाएगा।

Realme P4R 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 256GB में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसमें Realme 16T की तरह ही MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दे सकती है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक