Redmi 15A 5G Launch: चीनी स्मार्टफोन मेकर Redmi ने भारत में रेडमी 15ए 5जी की लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। Redmi 15A 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 15 5G के आगे का फोन बताया जा रहा है और कंपनी ने 15 सीरीज के अपने फोन के लॉन्च के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी कंपनी की वेबसाइट यानी शाओमी इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर लाइव कर दी है।
Redmi 15A 5G को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
इस फोन के आने का इंतजार कर रहे कस्टमर्स को केवल एक हफ्ते का इंतजार और करना होगा क्योंकि कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि Redmi 15A 5G की लॉन्चिंग आने वाली 27 मार्च को की जाएगी। कंपनी ने एक्स हैंडल पर इसका एक टीजर आउट किया है और इसके लिए जो माइक्रोसॉफ्ट लाइव की गई है उस पर भी फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिल रही है।
Redmi 15A 5G के जानिए कलर्स
Redmi 15A 5G को 27 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन तीन कलर्स में अवेलेबल होगा। ये फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में खरीदारी के लिए अवेलेबल होगा।
Redmi 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसके मुताबिक फोन का डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें 6300mAh की बैटरी मिलने वाली है। कंपनी की माइक्रोसाइट के मुताबिक इस फोन में ऑक्टा कोर 5जी चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट भी मिलने वाली है। वहीं Redmi 15A 5G के बैक में 32-मेगापिक्सेल का AI मेन कैमरा मिलने वाला है।
रेडमी 15ए 5जी में फ्लैट रियर पैनल के साथ रेंक्टेंगुलर कैमरा आईलैंड देखने को मिलेगा जिसमें 2 कैमरा लेंस और LED फ्लैश भी आएंगे। फोन के पिंक कलर में टैक्सचर्ड पैनल मिलने का दावा किया जा रहा है और कंपनी की ब्रांन्डिंग फोन के बैक में निचले-लेफ्ट कोने में होगी। इसमें मोटे बेजल्स होंगे और ये फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच फ्रंट में मिलेगा। फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलेंगे।
Redmi 15A 5G की कीमत पर क्या है अपडेट
रेडमी 15ए 5जी की कीमत पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 15 5G से कम रहने की उम्मीद है। Redmi 15 5G की कीमत 14,999 रुपये रही थी जो इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज कन्फिगरेशन के लिए थी।
ये भी पढ़ें