Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 13 256GB की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट में हुआ हजारों रुपये का Price Drop

Redmi Note 13 256GB की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट में हुआ हजारों रुपये का Price Drop

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jan 05, 2025 04:00 pm IST, Updated : Jan 05, 2025 04:00 pm IST

रेडमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Redmi Note 13 5G के 256GB वेरिएंट पर बड़ा प्राइस कट हुआ है। न्यू ईयर में आप इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को इस समय हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इसमें आपको 108MP का टॉप नॉच कैमरा सेटअप मिलता है।

Redmi Note 13, Redmi Note 13 Discount Offer, Redmi Note 13 price Drop, Redmi Note 13 Price cut- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रेडमी के प्रीमियम स्मार्टफोन की घट गई कीमत।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी और इसकी सब ब्रैंड रेडमी की एक बड़ी हिस्सेदारी है। बजट और मिडरेंज सेगमेंट में रेडमी के स्मार्टफोन जमकर पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी 15 से 20 हजार रुपये में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 13 5G की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। आप इस समय इस स्मार्टफोन को हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने Redmi Note 13 5G पर ग्राहकों न्यू ईयर का तोहफा दे दिया है। कंपनी ने इसके दाम में बड़ी कटौती कर दी है। अगर आप एक फीचर रिच और स्टाइलिश डिजाइन वाला ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कई सालों तक तगड़ी परफॉर्मेंस देता रहे तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इसमें डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरा और तगड़ा चिपसेट दिया गया है। 

Redmi Note 13 5G की कीमत में बड़ी कटौती

Redmi Note 13 5G में आपको ग्रेफाइड ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, ओसिएन टील और प्रिज्म गोल्ड कलर आप्शन मिलते हैं। ई-कॉमर्सवेबसाइट फ्लिपकार्ट में Redmi Note 13 5G 256GB इस समय 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। न्यू ईयर के मौके पर फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत पर 28% की बड़ी कटौती कर दी है। इस डिस्काउंट के साथ अब यह सिर्फ 17,973 रुपये पर सेल किया जा रहा है। अगर आप  Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक भी मिल जाएगा।

Redmi Note 13 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Redmi Note 13 5G को रेडमी की तरफ से जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। 
  2. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। 
  4. Redmi Note 13 5G आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 
  5. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है। 
  6. इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें UFS 2.2 का सपोर्ट दिया गया है।
  7. फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 108MP सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement