1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो और एयरटेल बने रहेंगे 5जी सेवाओं में मार्केट लीडर, 2028 तक 85 परसेंट मार्केट शेयर पर कब्जा मुमकिन-CLSA

जियो और एयरटेल बने रहेंगे 5जी सेवाओं में मार्केट लीडर, 2028 तक 85 परसेंट मार्केट शेयर पर कब्जा मुमकिन-CLSA

 Published : Dec 11, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Dec 11, 2025 01:53 pm IST

CLSA ने बताया है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के 5G ग्राहकों की संख्या 400 मिलियन यानी 40 करोड़ तक पहुंच गई है और बाजार हिस्सेदारी में 3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।

Jio & Airtel- India TV Hindi
जियो और एयरटेल Image Source : INDIA TV

CLSA Report on Telecom: कैपिटल मार्केट एंड इंवेस्टमेंट कंपनी CLSA ने भारत में टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों को लेकर एक रिपोर्ट निकाली है जिसमें देश में 5जी सेवाओं में लीडर रहने वाली कंपनियों और उनके सब्सक्राइबर्स के बारे में जानकारी दी है। CLSA ने बताया है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के 5G ग्राहकों की संख्या 400 मिलियन यानी 40 करोड़ तक पहुंच गई है और बाजार हिस्सेदारी में 3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की 5G सेवाओं के विस्तार से दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से 401 मिलियन यानी 40.1 करोड़ 5G मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं और लॉन्च के बाद से राजस्व बाजार हिस्सेदारी में 3 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 81 परसेंट तक पहुंच गई हैं।

साल 2028 तक दिखेगा अधिकांश बाजार हिस्सेदारी पर इनका कब्जा

भारत में 5G मोबाइल की पहुंच पहले से ही मोबाइल डेटा ग्राहकों के 42 परसेंट तक है, जबकि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के 5G टैरिफ 4G दरों से लगभग 17 परसेंट ज्यादा हैं। वोडाफोन आइडिया ने अभी 5G रोलआउट का विस्तार किया है। 5G SA नेटवर्क के साथ रिलायंस जियो भी 5G के विस्तार में लीडर है। FWA ग्राहकों का लक्ष्य वर्तमान 2.3 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ घरों तक पहुंचाना है। 5G संभवतः दोनों कंपनियों के बढ़ते ARPU और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को बढ़ावा देता रहेगा जिससे वित्त वर्ष 2028 तक इनकी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 85 परसेंट तक पहुंच सकती है।

दोनों कंपनियों के 5G ग्राहकों में उछाल

भारत में 24 महीनों में 40.1 करोड़ 5G मोबाइल ग्राहक हो गए हैं, जो कुल 95.1 करोड़ डेटा ग्राहकों का 42 परसेंट है। भारत में 5G स्मार्टफोन की बिक्री में भी उछाल आया है, जो अब कुल फोन का 91 परसेंट है। TRAI के मुताबिक, भारत में 95.1 करोड़ वायरलेस ब्रॉडबैंड (BB) ग्राहकों में से  रिलायंस जियो और भारती संयुक्त रूप से 79.3 करोड़ (83 परसेंट हिस्सेदारी) पर काबिज हैं और 5G के आने के बाद से लगभग सभी डेटा ग्राहक इन दोनों कंपनियों की तरफ से ही जोड़े गए हैं।

हालांकि Idea ने 12.7 करोड़ डेटा ग्राहक नहीं खोए लेकिन 5G के आने के बाद से उसकी रेवेन्यू शेयरिंग में 2 परसेंट तक की गिरावट आई है। रिलायंस जियो और भारती ने संयुक्त रूप से 5G लॉन्च के बाद से मार्केट शेयर रेवेन्यू में 3 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की है और कुल 81 परसेंट तक पहुंच गई है। इसमें भी भारती की हिस्सेदारी में 250 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में खुला एप्पल का पहला स्टोर, इन टाइमिंग पर विजिट कर पाएंगे ये शानदार स्टोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक