1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का पैसा बचाव प्लान, 11 महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Jio का पैसा बचाव प्लान, 11 महीने तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 29, 2023 11:59 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 11:59 am IST

जियो के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट में सस्ते और महंगे दोनों तरह के रिचार्ज उपलब्ध हैं। जियो के पास एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसमें यूजर्स को डेटा के साथ 11 महीने तक के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें आपको जियो कई सारे एडिशनल बेनेफिट्स भी देती है।

jio, jio recharge plan, jio recharge, jio recharge plan 2023, jio recharge online, jio recharge chec- India TV Hindi
आप इस प्लान में 5G डाटा के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio money saving Plan: जियो अपने ग्राहको को कम दाम में शानदार ऑफर्स उपलब्ध कराती है और इसी वजह से वह देश की नंबर एक कंपनी है। जियो के पोर्टफोलियों में रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। आप सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान्स का चुनाव कर सकते हैं। कंपनी ने यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए रिचार्ज प्लान्स की कैटेगरी को भी डिवाइड करके रखा है। जियो के पास एक शानदार रिचार्ज प्लान है जिसे आप जियो का पैसा वसूल प्लान कह सकते हैं। 

यूजर्स की जरूरत के हिसाब से पैसा वसूल प्लान अलग अलग होता है लेकिन, अगर आप एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो जियो आपको कई सारे ऑप्शन देती है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद है जिसमें आपको 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। 

रिचार्ज में सबसे बड़ा फायदा

जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 1550 रुपये का आता है। ये आपको थोड़ा महंगा जरूर लग सकता है लेकिन अगर इसे मंथली प्लान से तुलना करेंगे तो आपको यह बेहद सस्ता पड़ेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आप 336 दिन तक रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो जाते हैं। 

11 महीने के लिए मिलेगा डेटा

जियो के 1559 रुपये के रिचार्ज के बाद आप 11 महीने तक 24 घंटे किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। अगर डेटा की बात करें तो इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए 24GB डाटा दिया जाता है। यानी आपको एक महीने में लगभग 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें डेटा की जरूरत कम रहती है। 

फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ इस प्लान में जियो यूजर्स को 3600 SMS की भी सुविधा देती है। इसके साथ ही आपको इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड के सब्सक्रिप्शन का एडिशनल बेनेफिट भी मिल जाता है। इतना ही नहीं अगर आपके क्षेत्र में जियो 5G नेटवर्क है तो आप इस प्लान में 5G डाटा के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले iPhone 15 मॉडल्स की कीमतों का हुआ खुलासा, प्राइसिंग उड़ा देगी होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक