1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो के इन दो प्लान्स में मिलते हैं पैसा वसूल ऑफर, 365 दिन तक बिना टेंशन खूब इस्तेमाल करें डाटा

जियो के इन दो प्लान्स में मिलते हैं पैसा वसूल ऑफर, 365 दिन तक बिना टेंशन खूब इस्तेमाल करें डाटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 19, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 12:46 pm IST

एनुअल प्लान्स कई मायने में फायदे मंद होते हैं। इनमें डेटा भी ज्यादा मिलता है और बार बार रिचार्ज की टेंशन भी नहीं होती। जियो के पास ऐसे प्लान्स हैं जिनमें पूरे साल हर दिन आपको 2.5GB डाटा मिलता है।

Reliance Jio, Reliance Jio prepaid plan, Reliance Jio annual plan, Reliance Jio affordable plan- India TV Hindi
जियो के पास बेहतरीन ऑफर्स के साथ कई एनुअल प्लान्स भी मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio prepaid plan: अधिकांश लोग अपने नंबर पर मंथली रिचार्ज प्लान लेते हैं। मंथली रिचार्ज प्लान में एक सबसे बड़ी समस्या यह है कि आपको बार बार रिचार्ज कराना पड़ता है और अगर आप बेसिक प्लान लेते हैं तो आपको डेटा भी कम मिलता है। ऐसे में अब यूजर्स एनुअल प्लान्स की तरफ अपना इंट्रेस्ट दिखाने लगे हैं। अगर आप जियो यूजर हैं तो आपको जियो के दो ऐसे एनुअल प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लेने के बाद आप पूरे साल के लिए टेंशन फ्री होकर डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

जियो यूजर्स के पास रिचार्ज प्लान्स के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं। आप अपनी सहूलिय के अनुसार रिचार्ज प्लान ले सकते हैं। एनुअल प्लान्स कई मायने में फायदे मंद होते हैं। इनमें डेटा भी ज्यादा मिलता है और बार बार रिचार्ज की टेंशन भी नहीं होती। जियो के पास दो ऐसे प्लान्स हैं जिनमें पूरे साल हर दिन आपको 2.5GB डाटा मिलता है। इसके साथ ही आपको इन प्लान्स में 75GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिल जाता है। 

Jio का 2999 रुपये वाला एनुअल प्लान

जियो के 2999 वाले एनुअल प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इतना ही नहीं इस प्लान में कंपनी आपको 23 दिन की एक्ट्रा वैलिडिटी भी देती है। इस प्लान में आपको 365 दिन तक हर दिन 2.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 75GB डाटा एक्स्ट्रा दिया जाता है। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क का सपोर्ट है तो आप इस प्लान में 5GB तक फ्री 5G डेटा भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

इस एनुअल प्लान के दूसरे ऑफर की बात करें तो इसमें आपको हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी का फ्री में सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। 

Jio का 2879 रुपये वाला एनुअल प्लान

जियो यूजर 2879 रुपये का एनुअल प्लान लेकर पूरे साल रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन तक डेली 2GB डेटा मिलता है। इस तरह से पूरे साल में आपको 730GB डेटा इस्तेमाल करने को मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको डेली इसमें 100 SMS भी मिलते हैं। इसमें भी ऑपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल जाती है। इस प्रीपेड प्लान में भी आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी के साथ जियो क्लाउड्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। 

यह भी पढ़ें- Nothing Phone (2) 11 जुलाई को होगा लॉन्च, डिजाइन को लेकर CEO ने कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक