1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने निकाला 90 दिन वाला सस्ता प्लान, 49 करोड़ यूजर्स की डेटा और कॉलिंग की टेंशन हुई रफूचक्कर

Jio ने निकाला 90 दिन वाला सस्ता प्लान, 49 करोड़ यूजर्स की डेटा और कॉलिंग की टेंशन हुई रफूचक्कर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 13, 2024 10:55 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 10:55 pm IST

Reliance Jio ने अपने 49 करोड़ यूजर्स के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है। अब आपके लिए एक ऐसा ऑफर है जिसमें आपको लंबी वैलिडिटी के साथ साथ एंटरटेनमेंट और दूसरे कामों के लिए जियो एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। प्लान के साथ आपको 200GB डेटा मिलने वाला है।

Jio, Jio Offer, Jio News, Jio Best Plan, Jio Recharge Offer,- India TV Hindi
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए शानदार रिचार्ज ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Long Validity Offer: देश की सबसे बड़ी टेलकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने 49 करोड़ यूजर्स की एक बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। रिलायंस जियो ने जब से अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बढ़ोतरी की है तब से यूजर्स लगातार सस्ते और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में थे। अब कंपनी ने उनकी एक बड़ी शिकायत दूर कर दी है। जियो अपने ग्राहकों के लिए लंबी वैलिडिटी वाला एक शानदार प्लान लेकर आ गया है। 

जियो ने अपने  लगभग 50 करोड़ यूजर्स को राहत देते हुए अपने पोर्टफोलियो में 90 दिन वाला एक शानदार प्लान जोड़ा है। जियो का यह प्लान ग्राहकों को 90 दिन के लिए रिचार्ज से जुड़ी कई तरह की परेशानी से राहत देता है। जियो के इस लेटेस्ट ऑफर के साथ आप एक बार में ही करीब 3 महीने के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। आइए आपको इसकी डीटेल जानकारी देते हैं। 

जियो के धमाकेदार ऑफर से हुई मौज

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 899 रुपये का प्लान है। यह रिचार्ज प्लान अपने आप में कई सारी खूबियां रखता है। आपको चाहे लंबी वैलिडीटी चाहिए हो, आपको चाहे अधिक डेटा चाहिए हो या फिर आपको ओटीटी का फायदा चाहिए हो। ये सभी फायदे इस एक प्लान में ही मिल जाते हैं। इस प्लान के साथ में आपको 90 दिन की वैलिडिटी का फायदा मिलता है। आप 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

फ्री कॉलिंग के साथ साथ इसमें आपको सभी नेटवर्क के लिए कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी देती है। मतलब अगर आपका इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है तो आप मैसेजिंक के जरिए चैट कर सकते हैं। जियो का यह रिचार्ज प्लान बेस्ट 5G प्लान कहलाता है।  

इंटरनेट डेटा की नहीं पड़ेगी कमी

अगर जियो के इस रिचार्ज प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान दिल ही जीत लेता है। इसमें कंपनी रेगुलर डेटा तो ऑफर कर ही रही है साथ में आपको एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है। रिचार्ज प्लान के साथ ग्राहकों को इसमें 90 दिन तक डेली 2GB डेटा मिलता है। मतलब आप 90 दिन तक रेगुलर पैक में 180GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस डेटा पैक के अलावा आपको कंपनी 20GB डेटा एक्स्ट्रा ऑफर करती है। इस तरह यह प्लान आपको कुल 200GB डेटा दे देता है। 

रिलायंस जियो इस रिचार्ज प्लान में कोई एक्स्ट्रा ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन तो नहीं दे रहा लेकिन कंपनी रेगुलर एडिशनल बेनिफिट्स जरूर दे रही है। पैक में आपको जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप मूवी, टीवी शो जैसे एंटरटेनमेंट प्रोग्राम को आसानी से एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा रिचार्ज प्लान में आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart में इन दो iPhones के लिए मची मारा-मारी, आते ही खत्म हो रहा है स्टॉक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक