1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का धांसू रिचार्ज प्लान, सस्ते दाम में 84 दिन तक एंटरटेनमेंट का मचेगा तहलका

Jio का धांसू रिचार्ज प्लान, सस्ते दाम में 84 दिन तक एंटरटेनमेंट का मचेगा तहलका

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 09, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 06:30 am IST

रिलायंस जियो के पास टेलिकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियों में कई सारे प्लान्स ऐड कर रखे हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ ढेर सारा डेटा और 15 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

Jio, Jio Offer, Jio Recharge, Jio Recharge Plan, Jio Plan, Jio Best Plan, Jio Cheapest Plan, Jio 84 - India TV Hindi
जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की लंबी चौड़ी लिस्ट मौजूद है। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश में टेलिकॉम सेक्टर की नंबर एक कंपनी है। जियो के पास इस समय 46 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी के पास ढेरो तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं और साथ ही कंपनी समय समय पर नए नए प्लान्स लाती भी रहती है। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। आज हम आपको जियो का सबसे किफायती प्लान्स बताने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि जियो ने अपने पोर्टफोलियो में एक एंटरटेनमेंट सेक्शन बना रखा है। यह सेक्शन उन यूजर्स के लिए सबसे परफेक्ट है जो लंबी वैलिडिटी के साथ एंटरटेनमेंट वाला प्लान चाहते हैं। इस सेक्शन में एक ऐसा प्रीपेड प्लान मौजूद है जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ साथ ढेर सारा डेटा और साथ में कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

Jio की लिस्ट का सबसे धमाकेदार प्लान

रिलायंस जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह एंटरटेनमेंट प्लान में 1198 रुपये पर लिस्टेड है। इस एक प्लान में कंपनी ने इतने सारे ऑफर्स दे दिए हैं जिससे आप इसे जियो का सबसे सस्ता और किफायती प्लान कह सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को 1198 रुपये के प्लान में 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

18GB फ्री डेटा का धांसू ऑफर

जियो के इस एंटरटेनमेंट प्लान के बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए 168GB डेटा मिलता है। आप इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में 18GB डेटा एक्स्ट्रा देता है। इस तरह प्लान में आपको कुल 186GB डेटा मिल जाता है। जियो का यह प्लान अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा के साथ आता है। इसमें आप फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी होनी चाहिए। 

15 ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जियो का यह प्लान एंटरटेनमेंट पर्पज को देखते हुए बेस्ट है। जियो यूजर्स को इस प्लान में 15 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस लिस्ट में अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, जियो सिनेमा, लॉयन्सगेट प्ले जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा जियो इसमें जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी एडिशनल बेनिफिट देता है।

यह भी पढ़ें- Split या Window AC किसमें बिल ज्यादा आता है? अगर नहीं जानते तो दूर कर लें कंफ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक