1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का ये प्लान मचा रहा है धमाल, 250 रुपये के मंथली खर्च में मिलेगी 388 दिनों की वैलिडिटी, जानें इसके बेनेफिट्स

Jio का ये प्लान मचा रहा है धमाल, 250 रुपये के मंथली खर्च में मिलेगी 388 दिनों की वैलिडिटी, जानें इसके बेनेफिट्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 07, 2023 11:34 am IST,  Updated : May 07, 2023 11:34 am IST

जियो के 2,999 रुपये वाले वार्षिक प्लान का अगर महीने का खर्च निकालें तो ये प्लान आपको सिर्फ 250 रुपये का पड़ेगा। इस तरह से जियो आपको सिर्फ 250 रुपये में हर दिन 2.5 जीबी डेटा दे रहा है।

Reliance Jio,  Airtel,  Reliance Jio SIM,  Reliance Jio Recharge Plan,  Relinace Jio Yearly Plan,- India TV Hindi
अगर आप बार-बार रिचार्ज करा कर परेशान हैं तो इस प्लान को ले सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio cheapest Recharge Plan: बार बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ती पाने के लिए कई यूजर्ज सस्ते और किफायती एनुअल प्लान्स की तलाश करते हैं। वार्षिक प्लान कई तरह से फायदेमंद होता है। वार्षिक प्लान मंथली प्लान्स की तुलना में काफी सस्ते भी पड़ते हैं। अगर आप जियो यूजर हैं आपको आज हम एक ऐसे ही किफायती रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान का हर दिन का खर्च मंथली रिचार्ज प्लान से बहुत ज्यादा ही कम पड़ता है। 

सिर्फ 250 रुपये का मंथली खर्च

हम बात कर रहे हैं जियो के 2,999 रुपये वाले वार्षिक प्लान की। इस प्लान का अगर महीने का खर्च निकालें तो ये प्लान आपको सिर्फ 250 रुपये का पड़ेगा। इस तरह से जियो आपको सिर्फ 250 रुपये में हर दिन 2.5 जीबी डेटा दे रहा है। आइए जानते हैं जियो के इस वार्षिक प्लान के फायदे के बारे में।

23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

जियो अपने यूजर्स को 2,999 रुपये का वार्षिक प्लान ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने यानी 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है। यानी आपको जियो के इस एनुअल प्लान में कुल 388 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है। 

2.5 GB डाटा हर दिन 

इस प्रीपेड वार्षिक प्लान में आपको 388 दिनों तक हर दिन 2.5 GB इंटरनेट डेटा मिल जाता है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे। इस रीचार्ज प्लान में  388 दिन तक वार्षिक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिल जाती है और साथ में हर दिन 100 एसएमएस भी मिल जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- वनप्लस ने समर सेल में दिया धांसू ऑफर, 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है प्रीमियम 5G स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक