1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का 2GB डेली डेटा देने वाला सबसे सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Jio का 2GB डेली डेटा देने वाला सबसे सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 03, 2024 06:04 pm IST,  Updated : Aug 03, 2024 06:04 pm IST

रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के पास इस समय सबसे ज्यादा ग्राहक है। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको जिया को 2GB डेली डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान बताने जा रहे हैं।

Reliance Jio, Jio Offer, tech news, Jio recharge, Jio News Today, Jio Offers Today- India TV Hindi
यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी ने कई तरह के प्लान्स अपनी लिस्ट में जोड़ रखा है। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में जियो का सिम करीब 48 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। जियो ने करीब एक महीने पहले अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में भारी बढ़ोतरी की थी लेकिन अब भी लिस्ट में कई सारे ऐसे प्लान्स मौजूद हैं जिसमें धांसू ऑफर मिलते हैं। आज हम आपको जियो का वो सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जिसमें डेली आपको 2GB डेटा मिलता है। 

आपको बता दें कि अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए जियो ने रिचार्ज प्लान्स के पोर्ट फोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है। इसमें आपको सस्ते और महंगे दोनों ही प्लान्स मिल जाएंगे। जियो की लिस्ट में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले की सारे प्लान्स मौजूद है। आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लान्स को चुन सकते हैं। 

जियो ने अपने हीरो प्लान्स की लिस्ट में 349 रुपये का एक दमदार प्लान जोड़ा है। यह शॉर्ट टर्म वाला एक धांसू रिचार्ज प्लान है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा किफायती है जो अधिक डेटा चाहते हैं। जियो रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। आप 28 दिन तक बिना किसी टेंशन के किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

अगर इस प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 28 दिन के लिए कुल 56GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। यह एक अनलिमिटेड ट्रू 5G डेटा प्लान है इसलिए रेगुलर डेटा के साथ-साथ आपको अनलिमिटेड 5G डेटा की भी सुविधा मिलती है। अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क की कनेक्टिविटी है तो आप फ्री में जितना चाहें उतना 5G डेटा एक्सेस कर सकते हैं। 

इस रिचार्ज प्लान में भी दूसरे रेगुलर प्लान्स की ही तरह कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो इस प्लान के साथ आपको जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का भी फ्री एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें- BSNL ने खत्म कर दी बड़ी टेंशन, एक बार में ही 300 दिनों तक रिचार्ज कराने के झंझट से मिला छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक