1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy 24 Ultra 256GB के प्राइस में बड़ी गिरावट, Flipkart के ऑफर ने मचाया गदर

200MP कैमरे वाले Samsung Galaxy 24 Ultra 256GB के प्राइस में बड़ी गिरावट, Flipkart के ऑफर ने मचाया गदर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 02, 2025 07:00 am IST,  Updated : Feb 02, 2025 07:00 am IST

Samsung Galaxy S24 Ultra को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को इस स्मार्टफोन के 256GB वेरिएंट पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 200+10+50+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Discount, Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Price drop, Samsung Galaxy S24 Ult- India TV Hindi
सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन टॉप नॉच कैमरा सेटअप के साथ आता है। Image Source : फाइल फोटो

सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S25 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज के आते ही Galaxy S23 5G और Galaxy S24 5G सीरीज के दाम तेजी से निचे गिर गए हैं। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप Galaxy S24 5G सीरीज के टॉप मॉडल Samsung Galaxy S24 Ultra को इस समय सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन है। इसमें आपको वो सभी फीचर्स देखने को मिलते हैं जो एक महंगे स्मार्टफोन में होने चाहिए। जब कैमरा सेगमेंट के टॉप स्मार्टफोन्स की बात हो तो शायद ही कोई ऐसा फोन है जो  Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के सामने टिक पाता हो। यही वजह है कि यह फोन कुछ ही सेकंड में लोगों को अपना दीवाना बना लेता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को सस्ते में खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकार्ट ने अपने करोड़ों ग्राहकों को Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को सस्ते में खरीदने का मौका दे दिया है। फ्लिपकार्ट ने Samsung Galaxy S24 Ultra 256GB वेरिएंट की कीमत में बड़ी कटौती की है। अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो इस 200MP कैमरे वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। 

Flipkart में Samsung Galaxy S24 Ultra 256GB 5G इस समय 1,34,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि आप इसे इस समय हजारों रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस 24% का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। जिसके बाद आप इसे सिर्फ 1,01,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।  मतलब आप सीधे सीधे 33 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन पर कंपनी ग्राहकों को  Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर 5% का कैशबैक दे रही है। इसके अलावा आ IDFC बैंक के कार्ड पर 5% तक की बचत का भी मौका दे रही है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। आप सिर्फ 3,586 रुपये की मंथली EMI पर घर ले जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy S24 Ultra 256GB के फीचर्स

  1. Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को कंपनी ने टाइटेनियम फ्रेम के साथ डिजाइन किया है। 
  2. इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जिससे इसे आप बरसात में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमे कॉर्निंग गोरिल्ला ऑर्मर दिया गया है।
  4. इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. इसमें आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है। 
  6. इसमें आपको 12GB की रैम और 1TB की स्टोरेज दी गई है। इसमें UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
  7. इसमें फोटोग्राफी के लिए इसमें 200+10+50+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है।
  8. इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  9. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। 

यह भी पढ़ें- 1.5 Ton Split AC के दाम में भारी गिरावट, Flipkart ने ऑफ सीजन में 55% तक की कर दी कटौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक