1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung का सस्ता स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Android 17 के साथ होगा लॉन्च?

Samsung का सस्ता स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, Android 17 के साथ होगा लॉन्च?

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 06, 2026 06:37 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 06:37 pm IST

Samsung Galaxy A18 4G को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। सैमसंग का यह फोन जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसे बजट प्राइस में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A Series- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज Image Source : INDIA TV

Samsung Galaxy A सीरीज में एक और सस्ते फोन को लॉन्च करने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन 4G कम्पैटिबल होगा और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इस फोन को गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आए फीचर्स

Samsung Galaxy A18 4G को Galaxy A17 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। सैमसंग के Galaxy A16 और Galaxy A17 ग्लोबली सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को सिंगल कोर में 738 और मल्टी-कोर में 2025 का स्कोर मिला है। इसमें MT6789 यानी MediaTek Helio G99 चिपसेट दिए जाएगा। इसके अलावा लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

बजट प्राइस में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग का यह फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A185F के नाम से लिस्ट किया गया है। 4G स्मार्टफोन होने की वजह से दक्षिण कोरियाई कंपनी इस फोन को बजट प्राइस में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत भारत में 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy A18 4G के बारे में और ज्यादा डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है।

Galaxy A18 के अलावा कंपनी तीन और सस्ते फोन को भी जल्द लॉन्च करने वाली है। सैमसंग के ये फोन Samsung Galaxy A08 4G, Galaxy M08 और Galaxy F08 के नाम से लॉन्च किए जा सकते हैं। इन तीनों फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर पिछले दिनों देखा गया है। ये फोन GSM, WCDMA, LTE, Bluetooth, FM रेडियो और डुअल बैंड WiFi सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे। WiFi Alliance सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Galaxy A08 को मॉडल नंबर SM-A805F/DS के साथ देखा गया है। यह फोन पिछले साल आए Galaxy A07 4G का अपग्रेड होगा।

Galaxy A07 के फीचर्स

भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन भी MediaTek Helio G99 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो यह 50MP के डुअल रियर और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें - AI जेनरेटेड डीपफेक पर सरकार की सख्ती, कड़े किए नियम, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बढ़ी जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक