Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A56 5G की कीमत Launch से पहले लीक, जल्द लॉन्च होगा सैमसंग का धांसू फोन

Samsung Galaxy A56 5G की कीमत Launch से पहले लीक, जल्द लॉन्च होगा सैमसंग का धांसू फोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jan 01, 2025 10:12 am IST, Updated : Jan 01, 2025 10:23 am IST

Samsung Galaxy A56 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। सैमसंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं।

Samsung Galaxy A56 5G- India TV Hindi
Image Source : FILE सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samsung Galaxy A56 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह मिड बजट स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A55 5G का अपग्रेड मॉडल होगा। सैमसंग के इस मिड बजट फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इस फोन में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन के लुक और डिजाइन में पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च से पहले कीमत लीक

सैमसंग के इस मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत टिप्स्टर TheGalox_ ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट के जरिए शेयर की है। इस स्मार्टफोन को 8GB/12GB रैम ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन में 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 439 यूरो यानी लगभग 39,999 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy A56 5G के फीचर्स (संभावित)

  • सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा और इसमें एल्युमीनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलेगा।
  • सैमसंग के इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
  • Galaxy A56 5G में Exynos 1580 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  • यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7.0 के साथ आएगा।
  • Galaxy A56 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 5MP और 2MP के दो और रियर कैमरे मिल सकते हैं।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
  • यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W USB Type C चार्जिंग के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ें - Garena Free Fire Max के नए Redeem Codes, नए साल पर गरेना ने गेमर्स की कराई मौज

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement