Samsung Galaxy F54 5G in India : सैमसंग बहुत जल्द भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस महीने के अंत तक भारतीय मार्केट में Samsung Galaxy F54 को लाने जा रही है। कंपनी के अनुसार यह प्रीमियम सेग्मेंट का स्मार्टफोन होगा जिसमें कई धांसू फीचर मिलने वाले हैं। लॉन्च इवेंट से पहले Samsung Galaxy F54 के फीचर और कीमत का खुलासा हो चुका है। सैमसंग इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 SoC प्रोसेसर देगा।
अगर आप सैमसंग लवर है और अपने लिए एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके पास Galaxy F54 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर और प्राइस के बारे में...
लॉन्च से पहले Samsung Galaxy F54 की कीमत का खुलासा हो चुका है। प्राइस का खुलासा टिप्सटर योगेश बरार ने किया है। Galaxy F54 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। 8GB रैम के साथ 256GB इंटर्नल स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये होगी। फिलहाल इसका दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत क्या होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
संपादक की पसंद