सैमसंग अपने ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक कई तरह के स्मार्टफोन्स लॉन्च करती है। बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप सीरीज तक कंपनी ने कई सारे फोन्स को मार्केट में उतार रखा है। सैमसंग की Galaxy S सीरीज काफी पॉपुलर सीरीज है। इस सीरीज में कंपनी ग्राहकों को फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स उपलब्ध कराती है। अगर आप सैमसंग के फैंस हैं और कंपनी के स्मार्टफोन आपको पसंद आते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस समय सैमसंग के एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
सैमसंग ने 17 जनवरी को ग्लोबली Samsung Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के आने के कुछ दिन बाद से ही पुरानी सीरीज के स्मार्टफोन्स के दाम में गिरावट आने लगी थी। अभी Galaxy S23, Galaxy S22 और Galaxy S21 के दाम काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में आप इन प्रीमियम सीरीज के फोन्स को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि सैमसंग की तरफ से Galaxy S21 सीरीज को 2021 में लॉन्च किया गया था। यह एक प्रीमियम सीरीज थी जिसकी वजह से इसके दाम काफी ज्यादा थे। ऐसे में जो यूजर्स इसे खरीद नहीं सकते थे उनके लिए कंपनी ने Galaxy S21 FE मॉडल लॉन्च किया था। इसमें Gaxaly S21 की तरह के प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध कराए गए थे। अब इस स्मार्टफोन को आप 40 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए आपको इसके ऑफर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
आपको बता दें कि Samsung Galaxy S21 FE 5G ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 69,999 रुपये पर लिस्टेड है। अभी इस फोन पर 57 प्रतिशत का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे 40 हजार रुपये की बचत के साथ सिर्फ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन पर 28,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। हालांकि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन्स पर निर्भर करेगा। अगर आप एक प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।
यह भी पढ़ें- Airtel हुआ बेहाल! BSNL ने किया कमाल, सस्ते प्लान में मिल रही है 70 दिन की वैलिडिटी
संपादक की पसंद