सैमसंग की Galaxy S21, galaxy S22, Galaxy S23 और Galaxy S24 प्रीमियम सीरीज है। इस सीरीज का अगर कोई भी स्मार्टफोन आपको खरीदना है तो मोटी रकम जुटानी पड़ेगी। हालांकि अभी आपके पास एक ऐसा मौका है जिसमें आप प्रीमियम स्मार्टफोन को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। इस समय Samsung Galaxy S21 FE 5G सीरीज के दाम में काफी गिरावट आ चुकी है जिसके बाद आप इसे बेहद रीजनेबल प्राइस में खरीद स कते हैं।
अगर आप सैमसंग की फ्लैगशिप प्रीमियम सीरीज के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए शानदार मौका है। आपको शायद ही दोबारा ऐसा मौका मिले इसलिए अगर कम दाम में दमदार फोन चाहिए तो अभी खरीद लें। Galaxy S21 5G में इस समय तगड़ा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy S21 FE 5G को आप फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। लेकिन, अगर आपको अधिक पैसे बचाने है तो अमेजन से खरीदारी करना आपके लिए बेहतर होगा। आपको बता दें कि Galaxy S21 FE 5G अमेजन में 74,999 रुपये पर लिस्टेड है, लेकिन इस पर अभी कंपनी 59% का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है।
फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप Samsung Galaxy S21 FE 5G को सिर्फ 30,790 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी आप अभी इस स्मार्टफोन सीधे 44 हजार रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं। यह पहला ऐसा मौका है जब इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इतना तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
संपादक की पसंद