1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 46 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S23 5G 256GB, Amazon में औंधे मुंह गिरी कीमत

46 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S23 5G 256GB, Amazon में औंधे मुंह गिरी कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Feb 15, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 06:33 pm IST

Samsung Galaxy S23 256GB की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। इस स्मार्टफोन को आप 46 हजार रुपये तक सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करके फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वालों की मौज करा दी है। आप इस फोन को 30 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 256GB, Samsung Galaxy S23 256GB Discount Offer- India TV Hindi
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप सिर्फ बजट की वजह से सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। इस समय Samsung Galaxy S23 5G के दाम में काफी नीचे आ चुके हैं। आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि Samsung Galaxy S23 5G के दाम 44 हजार रुपये तक कम हो चुके हैं। ऐसे में आपके पास इसे सस्ते में खरीदारी करने का शानदार मौका है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन का दमदार प्रोसेसर और रियर पैनल में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। ऐसे में यह स्मार्टफोन उन दोनों ही यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाता है जिन्हें परफॉर्मेस और कैमरा दोनों ही बेस्ट चाहिए। 

ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों की मौज करा दी है। इस फोन की कीमत करीब एक लाख रुपये है लेकिन अमेजन इस पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं।

Samsung Galaxy S23 5G की कीमत हुई धड़ाम

Samsung Galaxy S23 5G 256GB अमेजन में इस समय 95,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। लेकिन कंपनी ग्राहकों को इस प्रीमियम क्लास फोन पर 46% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इस फोन को सिर्फ 52,079 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आपके सीधे सीधे 44 हजार रुपये बचने वाले हैं। 

अमेजन के बैंक और एक्सचेंज ऑफर में आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 2000 रुपये की सीधी छूट दे रहा है। इसके अलावा आप अमेजन पे बैलेंस के जरिए 1,562 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो कंपनी EMI का भी ऑप्शन दे रही है। आप इस फोन को  सिर्फ 2,345 रुपये की ईएमआई पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

30 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

आपको बता दें कि Samsung Galaxy S23 5G 256GB को आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में भी खरीद सकते हैं। अमेजन ग्राहकों को इस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप पुराना स्मार्टफोन देकर पूरी एक्सचेंज वैल्यू पा जाते हैं तो आप इस फोन को सिर्फ 29,200 रुपये में भी खरीद सकते हैं। हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराना फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy S23 5G के स्पेसिफिकेशन

  1. Samsung Galaxy S23 5G में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। 
  2. इसमें आपको 6.1 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में 1750 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
  3. आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है जिसे आप अपग्रेड कर सकते हैं। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
  5. Samsung Galaxy S23 5G में 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50+10+12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Home Theatres की कीमत में 70% तक की गिरावट, Sony, LG, Boat, Philips के ये स्पीकर्स हिला देंगे घर की दीवारें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक