फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल के दौरान स्मार्टफोन्स की जमकर खरीदारी हो रही है। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अभी अच्छा मौका है। अमेजन अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार डील ऑफर कर रहा है। इस सेल में आप सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे Galaxy S23, Galaxy S24, Galxay S23 Ultra और Galaxy S24 Ultra को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर फोटग्राफी के लिए एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अमेजन की सेल बेहद खास होने वाली है। अमेजन ने अपने ग्राहकों के लिए सैमसंग के धांसू स्मार्टफोन Samsung Galaxy S23 Ultra पर सबसे बड़ा प्राइस कट किया है। अभी आप 200MP वाले इस स्मार्टफोन को 30% से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन वीडियोग्राी और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्मार्टफोन है। इससे आप हाई DSLR लेवल के हाई रेजोल्यूशन वाले वीडियो क्रिएट कर सकते हैं। आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल से बताते हैं।
SAMSUNG Galaxy S23 Ultra 5G का 512GB वाला वेरिएंट इस समय अमेजन पर 1,61,999 रुपये पर लिस्टेड है। Galaxy S24 Ultra लॉन्च होने के बाद इसके प्राइस में पहले ही कटौती हो चुकी थी लेकिन अब अमेजन ने इसके दाम और घटा दिए हैं। अभी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल ऑफर में इस स्मार्टफोन में 34% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अमेजन सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है। इसके अलावा आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप उसे 25,700 रुपये तक में एक्सचेंज करा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात को ध्यान रखना होगा कि आपके पुराने फोन की क्या वैल्यू मिलेगी यह आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- Apple MacBook Air के दाम में सबसे बड़ी गिरावट, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा शानदार मौका
संपादक की पसंद