1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ लॉन्च, डिस्काउंट ऑफर का भी हुआ ऐलान, जानें हर एक डिटेल्स

Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ लॉन्च, डिस्काउंट ऑफर का भी हुआ ऐलान, जानें हर एक डिटेल्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 23, 2025 01:54 am IST,  Updated : Jan 23, 2025 01:56 am IST

सैमसंग ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी ने भर-भर के फीचर्स दिए हैं। सैमसंग प्री बुकिंग पर दोनों ही फोन्स में तगड़ा डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है।

Samsung Galaxy S25 5G, Samsung Galaxy S25 5G price, Samsung Galaxy S25 5G Features- India TV Hindi
सैमसंग ने बाजार में लॉन्च की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज। Image Source : फाइल फोटो

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग की तरफ से 22 जनवरी 2025 को साल का पहला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked को आयोजित किया गया। इस इवेंट ने कंपनी ने दुनियाभर के करोड़ों फैंस के लिए Samsung Galaxy S25 5G Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में सैमसंग ने दमदार फीचर्स वाले तीन धांसू स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया। सैमसंग का यह इवेंट अमेरिका के सैन होजे शहर में आयोजित किया गया था। 

सैमसंग ने नई फ्लैगशिप सीरीज में Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया। अगर आप एक फ्लैगशिप सीरीज वाला स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपके पास एक धांसू ऑप्शन मौजूद है। सैमसंग ने सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन्स में Galaxy AI के धांसू फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आइए आपको Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus की डिटेल जानकारी देते हैं। 

Samsung Galaxy S25 5G और Samsung Galaxy S25+ 5G में आपको ज्यादा कुछ अंतर देखने को नहीं मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको सिर्फ स्क्रीन साइज और बैटरी कैपेसिटी में ही बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आपको छोटे साइज के स्मार्टफोन्स पसंद हैं तो आप Galaxy S25 5G की तरफ जा सकते हैं। वहीं अगर आपको बड़े स्क्रीन वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आप Galaxy S25 5G+ की तरफ जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 5G सीरीज के वेरिएंट और कीमत

यूएस मार्केट की तुलना में भारतीय बाजार में आपको सैमसंगी की नई फ्लैगशिप सीरीज थोड़ा महंगा मिलने वाली है। सैमसंग ने Galaxy S25 के 12GB+256GB को भारतीय बाजार में 80,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं इसके 12GB+512GB वाले वेरिएंट को 92,999 रुपये में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को आप Icyblue, Silver Shadow, Navy, Mint कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25+ की बात करें तो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की भारती मार्केट में कीमत 99999 रुपये रहने वाली है। इसके साथ ही अगर आप 12GB+512GB वाले वरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 1,11,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप इन स्मार्टफोन की खरीदारी करना चाहते हैं तो बता दें कि इनकी सेल 7 फरवरी से शुरू होगी।

प्री ऑर्डर पर मिलेगा धांसू ऑफर

गैलेक्सी S25 को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अपग्रेड बोनस के रूप में 11000 रुपये तक फायदा दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को 9 महीने की नो कास्ट ईएमआई के साथ खरीदने पर 7000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। अगर आप Samsung Galaxy S25+ को प्री ऑर्डर करते हैं तो आपको 12000 रुपये तक का लाभ मिलने वाला है। इस ऑफर के तहत फैंस इसके 12+512GB वेरिएंट को 12+256GB वाले वेरिएंट की कीमत पर खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25+ के फीचर्स

  1. सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच की FHD डिस्प्ले दी है। वहीं Galaxy S25+ में 6.7 इंच की QHD डिस्प्ले दी है।
  2. दोनों ही स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले में एमोलेड पैनल मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  3. सीरीज के दोनों ही फोन्स में 12GB की तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में सैमसंग ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
  5. फोटोग्राफी के लिए दोनों ही स्मार्टफन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 12+50+10 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  7. आउट ऑफ द बॉक्स दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 15 पर रन करते हैं। 
  8. सैमसंग ने Galaxy S25 और Galaxy S25+ को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है। 
  9. Galaxy S25 5G में 4000mAh की बैटरी दी गई है जबकि वहीं Galaxy S25+ में 4900mAh की बैटरी दी है।

यह भी पढ़ें- असली-नकली QR Code की ऐसे करें पहचान, Online Payment से पहले जरूर कर लें जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक