सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर जनवरी महीने से लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। साउथ कोरियन टेक जायंट की तरफ से जनवरी महीने में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 5G को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे। इसी के साथ इवेंट के लास्ट में सैमसंग ने Samsung Galaxy S25 Edge का भी ऐलान किया था।
जनवरी में ऐलान के बाद से Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह सैमसंग की लेटेस्ट सीरीज का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले इसको लेकर सामने आई लीक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि कंपनी इसे अप्रैल के महीने में लॉन्च कर सकती है लेकिन अब लॉन्च डेट भी लीक हो चुकी है।
सैमसंग के करोड़ों फैंस को बेसब्री के साथ Galaxy S25 Edge का इंतजार है। इसमें Galaxy S25 सीरीज की ही तरह दमदार फीचर्स और यूनिक डिजाइन मिल सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरियन टेक जायंट Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को 16 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। वहीं इसकी सेल मई 2025 के पहले सप्ताह से से शुरू होने की संभावना है।
लीक्स के मुताबिक भारती मार्केट और ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन एक साथ दस्तक दे सकता है। इस फोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी शुरुआत में इसके सिर्फ 40,000 यूनिट्स को ही तैयार कर रही है और बाद में डिमांड बढ़ने पर प्रोडक्शन को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल अभी सैमसंग की तरफ से इसकी लॉन्चिंग और प्राइसिंग को लेकर किसी भी तरह के संकेत नहीं दिए गए हैं। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy S25 की कीमत पर ही लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Galaxy S25 की कीमत भारतीय बाजार में 80,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें- WhatsApp Status जिसे दिखाना है अब वो नहीं कर पाएगा इग्नोर, नया फीचर करा देगा मौज
संपादक की पसंद