1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 FE में 11000 रुपये की कटौती, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

Samsung Galaxy S25 FE में 11000 रुपये की कटौती, यहां मिल रहा सबसे सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 27, 2026 03:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:11 pm IST

Samsung Galaxy S25 FE को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है।

Samsung Galaxy S25 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 FE Image Source : SAMSUNG INDIA

Samsung Galaxy S26 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद कंपनी के कई पुराने मॉडल की कीमत में कटौती की जा रही है। पिछले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च हुए Galaxy S25 FE की कीमत में 11,000 रुपये की कटौती कर दी है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। Galaxy S25 FE के कई फीचर्स Galaxy S25 की तरह ही हैं। फोन में वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE में प्राइस कट

सैमसंग ने अपने इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। अमेजन पर इस फोन की कीमत 50,499 रुपये है। फोन की कीमत में 9,500 रुपये की कटौती हुई है। इसके अलावा अमेजन पे बैलेंस से फोन खरीदने पर 1,514 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से फोन की खरीद पर 11,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के डायनैमिक आईलैंड LTPO AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन इन-हाउस Exynos 2400 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग का यह फोन Android 16 ऑपरटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ अगले 7 साल तक मेजर सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर करती है।

Samsung Galaxy S25 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2400
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 4900mAh
कैमरा 50MP + 12MP + 8MP, 12MP
OS Android 16

दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Tecno Spark 50 5G स्टाइलिश कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की तगड़ी बैटरी, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक