1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Galaxy S26 Edge के फर्स्ट लुक ने खोली Samsung की पोल, iPhone 17 के डिजाइन की हुई चोरी?

Galaxy S26 Edge के फर्स्ट लुक ने खोली Samsung की पोल, iPhone 17 के डिजाइन की हुई चोरी?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 08, 2025 05:55 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 07:13 pm IST

Samsung Galaxy S26 Edge का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सैमसंग का यह प्रीमियम फोन अगले साल की शुरुआत में पेश होगा। इसके डिजाइन ने सैमसंग की पोल खोल दी है।

Samsung Galaxy S26 Edge- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एज Image Source : ONLEAKS/X

Samsung Galaxy S26 Edge के CAD रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसमें सैमसंग के अपकमिंग प्रीमियम फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। इस फोन को देखने के बाद आपको iPhone 17 सीरीज के लीक हुए रेंडर याद आ जाएंगे। ऐसा लग रहा है अपने इनोवेशन के लिए फेमस दक्षिण कोरियाई कंपनी को भी चीनी ब्रांड्स की तरह नकल करने का चस्का लग गया है। यही नहीं, रेंडर में फोन का कैमरा डिजाइन भी iPhone 17 Pro की तरह ही लग रहा है।

डिजाइन की चोरी?

OnLeaks ने सैमसंग के इस अपकमिंग फोन का रेंडर शेयर किया है। लीक हुए रेंडर में सैमसंग का यह फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिख रहा है। इसके अलावा फोन के बैक में दो कैमरा सेंसर और फ्लैश दिख रहा है। वहीं, डिस्प्ले के चारों ओर राउंडेड कॉर्नर दिए गए हैं। इस फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। वहीं, नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर दिया गया है।

कुछ समय पहले सामने आए iPhone 17 Pro के रेंडर में भी यही डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलता है। नई आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर 2025 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश की जाएगी। इस सीरीज के भी कई फीचर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। एप्पल इस साल नई आईफोन 17 सीरीज में कई तरह के अपग्रेड करेगा।

कब होगी लॉन्च?

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26 के साथ-साथ Galaxy S26 Air और Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी अगले साल Plus मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। इसे Edge के साथ रिप्लेस किया जा सकता है।

इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Edge की बात करें तो इसकी मोटाई महज 5.5mm है। सैमसंग का यह अब तक का लॉन्च हुआ सबसे पतला फोन है। इसमें दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। अपकमिंग Galaxy S26 Edge को मोटाई पिछले मॉडल के मुकाबले कम हो सकती है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें -

iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और Pro Max की बैटरी हुई रिवील, लॉन्च से पहले जानें हर डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक