1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 FE का रेंडर लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर में आएगा सैमसंग का फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S26 FE का रेंडर लॉन्च से पहले लीक, तीन कलर में आएगा सैमसंग का फ्लैगशिप फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 24, 2026 11:40 am IST,  Updated : Aug 24, 2026 11:40 am IST

Samsung Galaxy S26 FE को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म कर दिए हैं। इसका रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है।

Samsung Galaxy S26 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई Image Source : SAMSUNG INDIA

Highlights

  • Samsung Galaxy S26 FE का नया रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है।
  • लीक हुए रेंडर में फोन के कलर ऑप्शन भी रिवील हुए हैं।
  • Samsung का यह फोन 27 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 सीरीज के नए मेंबर की लॉन्च डेट कंपनी ने पिछले सप्ताह कंफर्म की है। 27 अगस्त को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग की इस फ्लैगशिप सीरीज के अफोर्डेबल मॉडल Galaxy S26 FE को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का रेंडर लीक हो गया है। साथ ही, इसके कलर ऑप्शन भी सामने आ गए हैं। कुछ समय पहले फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है।

Samsung Galaxy S26 FE के रेंडर के बारे में SammyGuru (REF.) ने जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन का लुक और डिजाइन Galaxy S26 की तरह ही है। लीक हुए रेंडर में फोन के फ्रंट, बैक और साइड पैनल्स का डिजाइन रिवील हुआ है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लूबेरी, ग्रेफाइट और पिस्ताचिओ कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लीक हुए रेंडर में फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले पैनल और बैक में ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है।

सैमसंग का यह फोन भारतीय समय के अनुसार 27 अगस्त को रात 9 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस गैलेक्सी इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

क्या होंगे फीचर्स?

कंपनी ने दावा किया है कि इस अपकमिंग मॉडल Galaxy S26 FE में भी Galaxy S26 सीरीज वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। यह फोन लेटेस्ट Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले दिनों Galaxy Z Fold 8 सीरीज को नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही उतारा है। इस 'Fan Edition' मॉडल का लुक और डिजाइन Galaxy S26 की तरह ही होगा।

पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन में कंपनी इनहाउस Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही, फोन में 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो अपकमिंग Galaxy S26 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा एक अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 4,900mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 25W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

यह भी पढ़ें - Airtel का 365 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान, साल भर सिम रहेगा एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक