सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के लॉन्च से पहले कई डिटेल्स सामने आ रही है। इस सीरीज के डिजाइन, चार्जिंग और बैटरी के बाद अब स्टोरेज की जानकारी सामने आई है। इस सीरीज में कंपनी चार मॉडल- Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+, Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Edge लॉन्च करने वाली है। ये सभी फोन 12GB LPDDR5X रैम के साथ आएंगे। इस सीरीज में 8GB रैम वाला कोई फोन लॉन्च नहीं होगा।
Samsung के इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 और Galaxy S25+ में 8GB रैम का इस्तेमाल किया गया है। ये दोनों फोन 8GB/12GB रैम के साथ आते हैं। अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने वाली Galaxy S26 सीरीज 12GB रैम के साथ आएगी। इसके अलावा फोन के मेमोरी में भी अपग्रेड किया जाएगा। इसकी प्रोसेसिंग स्पीड पिछले मॉडल के मुकाबले तेज होगी। यही नहीं, यह सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ पेश की जाएगी।
रैम और मेमोरी डिटेल्स लीक
भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने X पर Galaxy S26 के सभी मॉडल के रैम और मेमोरी को लेकर जानकारी शेयर की है। इसमें 10.7Gbps तक की स्पीड से डेटा एक्सेस किया जा सकेगा। सैमसंग की यह सीरीज अगले साल की शुरुआत में जनवरी या फरवरी में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी की तरफ से सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Samsung अपने Galaxy S26 सीरीज में 12GB/16GB रैम का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी LPDDR6 टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। अगले साल की शुरुआत में आयोजित होने वाले CES यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में इसे शोकेस किया जा सकता है। अपकमिंग गैलेक्सी एस26 सीरीज में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
फास्ट वायरलेस चार्जिंग
हाल में आई रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S26 सीरीज में कंपनी फास्ट वायरलेस चार्जिंग सॉल्यूशन लेकर आ रही है। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम अल्ट्रा मॉडल में 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Galaxy S26 और Galaxy S26+ में 20W फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज में कंपनी ने 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
इस सीरीज के Galaxy S26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो इस साल की शुरुआत में आए Galaxy S25 के मुकाबले थोड़ा बड़ा होगा। वहीं, Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल 200MP कैमरा के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी में भी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT 5.1, सैम ऑल्टमैन के नए AI टूल ने Gemini, Meta, Grok की बढ़ाई टेंशन