1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन आज से खरीद सकते हैं आप, जानें तीनों फोन के लिए कितना करना होगा खर्च

Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन आज से खरीद सकते हैं आप, जानें तीनों फोन के लिए कितना करना होगा खर्च

 Published : Mar 11, 2026 04:59 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 05:00 pm IST

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के तीन फोन गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की बिक्री आज से शुरू हो गई है। जानें इनके लिए कितना खर्च करना होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 series सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के स्मार्टफोन अब भारत में खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी के इस S26 सीरीज लाइनअप में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra फोन शामिल हैं। ये फोन 25 फरवरी को लॉन्च किए गए थे। Galaxy S26 Ultra मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जा रहा है जिसे गैलेक्सी के लिए खासतौर पर कस्टमाइज किया गया है, जबकि इसके स्टैंडर्ड और प्लस वेरिएंट मे सैमसंग का इन-हाउस Exynos 2600 SoC दिया गया है। इसके सभी तीनों मॉडल्स में डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इन फोन में गैलेक्सी एआई कैपिबिलिटीज के साथ बेहतर कैमरा सिस्टम और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8K तक का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S26 Series की भारत में कीमत और अवेलिबिलिटी

Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा के 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये की कीमत तय की गई है और 12GB + 512GB वाले ऑप्शन की कीमत 1,59,999 रुपये है। इसके अलावा इसका टॉप-एंड मॉडल जो कि 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट का है वो कुल 1,89,999 रुपये का मिल रहा है।

स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी एस 26 की शुरुआत 87,999 रुपये से हो रही है और ये इसके 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए है जो कि 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,07,999 रुपये तक जाती है। 

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 + के दाम की बात करें तो  12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 1,19,999 रुपये की कीमत तय की गई है और  12GB + 512GB वेरिएंट के लिए 1,39,999 रुपये की कीमत तय की गई है।

Samsung Galaxy S26 Series के फोन के कलर्स 

गैलेक्सी एस 26 और गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा के कलर्स की बात करें तो ये दोनों कोबाल्ट वॉइलेट, ब्लैक, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में मिल रहे हैं और जबकि गैलेक्सी एस 26+के फोन आपको कोबाल्ट वॉइलेट और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में मिल रहे हैं। सैमसंग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पिंक गोल्ड और सिल्वर शैडो जैसे एक्सक्लूसिव कलर्स वेरिएंट्स की भी पेशकश कर रहा है। 

कहां से खरीद सकते हैं ये हैंडसेट

गैलेक्सी एस 26 सीरीज के हैंडसेट आप सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और अमेजन के जरिए खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UPI यूजर्स सावधान! ये 'डिजिटल लुटेरा' लगा रहा चूना, धोखाधड़ी वाली टूलकिट से बना रहा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक