1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने रोल आउट किया iPhone वाला खास फीचर, बनी रहेगी स्मार्टफोन की प्राइवेसी

Samsung ने रोल आउट किया iPhone वाला खास फीचर, बनी रहेगी स्मार्टफोन की प्राइवेसी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 10, 2026 08:18 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 08:18 am IST

सैमसंग ने गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है, जो डिवाइस के इनेक्टिव रहने पर डेटा चोरी को बंद कर देगा। इससे पहले एप्पल ने iPhone यूजर्स के लिए इस फीचर को कुछ समय पहले रोल आउट किया था।

Samsung Galaxy New Privacy feature- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी में नया प्राइवेसी फीचर Image Source : SAMSUNG

Samsung ने अपने Galaxy स्मार्टफोन के लिए नया इनेक्टिविटी रिस्टार्ट फीचर रोल आउट किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फीचर लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट के साथ रोल आउट किया जा रहा है। यह फीचर एप्पल आईफोन के लिए रोल आउट हुए रिबूट इनेक्टिव की तरह ही है, जिसमें डिवाइस 72 घंटे तक लॉक होने के बाद दोबारा रिस्टार्ट हो जाएगा। यह एक प्राइवेसी फीचर है, जो डिवाइस के डेटा एक्सेस को कंट्रोल करने के लिए है।

नए अपडेट में मिलेगा फीचर

SammyFans की रिपोर्ट के मुताबिक, OneUI 8.5 के बीटा वर्जन में इस रिस्टार्ट फीचर को देखा गया है। इसमें यूजर्स का डिवाइस लंबे समय तक लॉक रहने पर अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा। Apple ने iPhone के लिए iOS 18.1 में इस फीचर को रोल आउट किया था। आईफोन यूजर्स का फोन 72 घंटे तक लॉक रहने पर अपने आप रिस्टार्ट हो जाता है, ताकि डिवाइस की प्राइवेसी बनी रहे और डेटा चोरी न हो सके।

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए यह फीचर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जिनके पास स्मार्टफोन का फिजिकल एक्सेस नहीं रहता है। ऐसा आम तौर पर तब होता है, जब डिवाइस का डिस्प्ले खराब हो जाता हो या फिर उसे पावर ऑफ नहीं किया जा सके। ऐसे में डिवाइस से किसी तरह की डेटा चोरी न हो पाए, इसलिए यह इनेक्टिविटी रिस्टार्ट फीचर जोड़ा गया है।

कैसे करें यूज?

  • सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन के OneUI 8.5 अपडेट वाले यूजर्स को फोन की सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को ऑन करना होगा।
  • इसके लिए सेटिंग्स में जाएं और 'Security and Privacy' पर टैप करें।
  • यहां उन्हें 'More Security Settings' वाला ऑप्शन मिलेगा।
  • नीचे टूगल करने पर 'Inactivity Restart' वाला ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इस फीचर को ऑन कर दें। इसके बाद डिवाइस लंबे समय तक लॉक होने पर यह अपने आप रिस्टार्ट हो जाएगा।

इनेक्टिव फोन के रिस्टार्ट होने के बाद उसका डेटा सिक्योर हो जाता है और कोई भी डिवाइस की जानकारी को एक्सेस नहीं कर पाएगा। खास तौर पर मेलवेयर के जरिए डिवाइस के नोटिफिकेशन से जानकारी चोरी करने वाले फंक्शन पर ब्रेक लग जाएगा। साथ ही, कॉलर डिटेल, अलार्म आदि जैसे फंक्शन भी हैकर्स के हाथ नहीं लगेंगे। डिवाइस को दोबारा पिन, पासवर्ड या बायोमैट्रिक डिटेल बिना एंटर किए ओपन नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में हैकर्स से डिवाइस को सिक्योर किया जा सकेगा। गूगल ने प्ले सर्विस के लिए ऑटोमैटिक रिस्टार्ट फीचर को पिछले साल ही जोड़ा है, जिसे अब सैमसंग के डिवाइस में एक्सेस किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - BSNL ने यूजर्स की करा दी मौज, इस सस्ते प्लान में मिलेगी 14 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक