1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z TriFold दिसंबर में इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, यहां लीक हो गई डेट

Samsung Galaxy Z TriFold दिसंबर में इस तारीख को हो सकता है लॉन्च, यहां लीक हो गई डेट

 Published : Nov 12, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 06:51 pm IST

सैमसंग ने अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ कहा नहीं है और ना ही कीमत या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई हिंट दिया है लेकर इसकी जानकारी लीक हो गई है।

Samsung Galaxy Z TriFold- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड Image Source : SUNMATTU/X

Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड Samsung Galaxy Z TriFold को लेकर बहुत समय से चर्चा चल रही है और सैमसंग के इस ट्रिपल फोन पर से पर्दा जल्द उठने वाला है, ऐसा लग रहा है। सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड (Samsung Galaxy Z TriFold) अगले महीने यानी दिसंबर की 5 तारीख को लॉन्च हो सकता है और इसके लिए खासतौर पर रखे गए एक इवेंट में इस मच अवेटेड फोन को लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई टेक जाएंट ने इस इवेंट के लिए तैयारियां शुरू भी कर दी हैं, ऐसा कहा जा रहा है। अभी इसमें कुछ हफ्ते बाकी हैं लेकिन बताया जा रहा है कि ये डेब्यू करते ही बहुत जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है।

5 दिसंबर को बाजार में आएगा सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड 

वैसे तो सैमसंग ने अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख को लेकर कुछ कहा नहीं है और ना ही कीमत या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई हिंट दिया है लेकिन दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन Chosun ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि ये 5 दिसंबर को ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है। इसके अलावा ये भी खबरें आई हैं कि इसकी बैटरी हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले ज्यादा बड़ी होने वाली है। वहीं ये भी जानकारी मिली है कि सैमसंग इस फोन की सीमित यूनिट्स को ही बाजार में उतारेगी।

कितना बड़ा हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड का डिस्प्ले

सैमसंग के पहले ट्रिपल फोल्डिंग फोन के बारे में The Chosun ने रिपोर्ट लिखी है कि ये आने वाली 5 दिसंबर को बाजार में दस्तक दे देगा। अभी तक इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं आई हैं पर डिस्प्ले साइज को लेकर ऑनलाइन खबरें हैं। सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड में 6.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है, जो गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 जैसा ही है। हैंडसेट को पूरी तरह से खोलने पर 10 इंच का फ्लेक्सिबल डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 के 8 इंच के QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले से बड़ा हो सकता है, जिसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 368ppi पिक्सल डेनसिटी और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड में टैबलेट जैसा आस्पेक्ट रेशियो हो सकता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड पूरी तरह से खुलने पर लगभग 4.2 मिमी मोटा होगा और फोल्ड होने पर लगभग 14 मिमी इसकी मोटाई होगा। इसमें 5600 एमएएच की बैटरी होने की बात कही जा रही है जो गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की 4400 एमएएच की बैटरी से काफी बड़ी है। इसके अलावा गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग हो सकती है और यह फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 और वायरलेस पावरशेयर को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें

iQOO 15 के लिए प्रायोरिटी पास, फ्री इयरबड्स और साल भर की एक्सटेंडेड वॉरेंटी लेने का सुनहरा मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक