1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO 15 के लिए प्रायोरिटी पास, फ्री इयरबड्स और साल भर की एक्सटेंडेड वॉरेंटी लेने का सुनहरा मौका

iQOO 15 के लिए प्रायोरिटी पास, फ्री इयरबड्स और साल भर की एक्सटेंडेड वॉरेंटी लेने का सुनहरा मौका

 Published : Nov 12, 2025 07:02 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:07 pm IST

iQOO का प्रायोरिटी पास लेने वालों को iQOO TWS 1e इयरबड्स मुफ्त मिलेंगे और उन्हें 12 महीने यानी एक साल के लिए फोन पर एक्सटेंडेड वॉरेंटी भी मिलने जा रही है।

iQOO 15- India TV Hindi
आईकू 15 Image Source : IQOO

iQOO 15 Priority Pass: iQOO 15 का लॉन्च 26 नवंबर को होने वाला है और इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे कस्टमर्स के लिए इसे खरीदने की एक और वजह आ गई है। iQOO ने आज अपने कस्टमर्स के लिए प्रायोरिटी पास (Priority Pass) रिलीज कर दिया है जिसे लेने वालों को iQOO TWS 1e इयरबड्स मुफ्त मिलेंगे और उन्हें 12 महीने यानी एक साल के लिए iQOO 15 फोन पर एक्सटेंडेड वॉरेंटी भी मिलने जा रही है। इसके अलावा लॉन्च डे पर एक्स्ट्रा बेनेफिट मिलेंगे, ऐसा दावा आईकू की वेबसाइट पर भी किया जा रहा है।

कब से खरीद सकते हैं प्रायोरिटी पास

कंपनी ने एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया है और इसके बारे में सारी जानकारी दी है जैसे कि प्रायोरिटी पास के जरिए ग्राहकों को फोन की प्री-बुकिंग करने की फैसिलिटी मिलेगी। इस प्रायोरिटी पास की कीमत 1000 रुपये है और ये कीमत रिफंडेबल है यानी अगर इसके जरिए आप iQOO 15 खरीदने में किसी वजह से सफल नहीं हो पाए तो आपका पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा।

कंपनी ने एक्स पर दी जानकारी

iQOO ने एक्स पर पोस्ट में बताया है कि प्रायोरिटी पास सीमित हैं और पहले आओ-पहले पाओ आधार पर मुहैया कराए जाएंगे। जो कस्टमर्स iQOO 15 खरीदने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं उनके लिए ये प्रायोरिटी पास बेहद काम की चीज है और फोन खरीदने के लिए यूज होने वाला है। 

iQOO 15 के कलर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

ये फोन अल्फा (ब्लैक) और लीजेंड (व्हाइट) शेड में बाजार में उतरेगा। ये 2K रेसॉल्यूशन 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite जेन 5 SoC का तगड़ा साथ भी मिलेगा। वीवो के इस सब-ब्रैंड ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15 के इंडियन वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, LPDDR5x अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ-साथ एक डेडीकेटेड Q3 गेमिंग चिप होने वाली है।

दमदार बैटरी से बनाएगा पहचान iQOO 15

इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी आएगी और 100W की फास्ट चार्जिंग के साथ इसमें 40W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। हाल ही में ये खबर भी आई है कि आईकू 15 में कंपनी अपने यूजर्स को 5 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड तो देगी ही, 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिलाने वाली है।

यह भी पढ़ें

Moto G67 Power 5G फोन पर लॉन्च होते ही बड़ा डिस्काउंट, ऐसे ले सकते हैं फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक