1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग इंडिया का ऐलान, अपकमिंग गैलेक्सी S26 सीरीज को प्री-रिजर्व करने वाले कस्टमर्स को मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट

सैमसंग इंडिया का ऐलान, अपकमिंग गैलेक्सी S26 सीरीज को प्री-रिजर्व करने वाले कस्टमर्स को मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट

 Published : Feb 19, 2026 08:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2026 08:30 am IST

सैमसंग इंडिया ने अपने अपकमिंग एआई स्मार्टफोन्स को पहले से रिजर्व करने वाले ग्राहकों के लिए स्पेशल एक्स्ट्रा बेनेफिट की घोषणा की। आप भी जानिए और उठाइये फायदा-

Samsung Galaxy S26 Series- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज Image Source : AP

Samsung Galaxy S26 Series: सैमसंग का 2026 का पहला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी को होने जा रहा है, जहां कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन की गैलेक्सी एस सीरीज को लॉन्च करेगी। गैलेक्सी एस26 सीरीज के नाम से मशहूर इस आगामी लाइनअप के लिए भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि शुरुआती ग्राहकों को हैंडसेट प्री-रिजर्व करने पर मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा, साथ ही डेली वाउचर और हाई एक्सचेंज वैल्यू लॉक-इन जैसे दूसरे बेनेफिट भी मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के लिए मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड

सैमसंग ने गैलेक्सी एस26 प्री-रिजर्व प्रमोशनल मटेरियल में मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड की जानकारी दी है। जो कस्टमर्स सैमसंग गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ या सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को प्री-रिजर्व करते हैं और बाद में प्री-ऑर्डर करते हैं उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के अगले स्टोरेज टियर में मुफ्त अपग्रेड मिलेगा। उदाहरण के लिए गैलेक्सी एस26 सीरीज के 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने वाले लोग 512 जीबी मॉडल में मुफ्त अपग्रेड पाने के लिए एलिजिबिल हैं।

जानें कितने रुपये के खर्च पर मिलेंगे क्या-क्या बेनेफिट

कंपनी का कहना है कि ग्राहक 999 रुपये का पेमेंट करके गैलेक्सी प्री-रिजर्व वीआईपी पास प्राप्त कर सकते हैं और अपकमिंग गैलेक्सी फोन खरीदते समय ई-स्टोर वाउचर के जरिए 2699 रुपये तक के बेनेफिट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा वे 5000 रुपये के दैनिक वाउचर और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर के लिए आयोजित ड्रॉ में भी भाग ले सकते हैं।

एक्सचेंज वैल्यू लॉक-इन ऑफर भी दे रहा सैमसंग इंडिया

आखिर में सैमसंग पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू लॉक-इन ऑफर भी दे रहा है। ग्राहक अपने मौजूदा फोन को एक्सचेंज करके गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ या गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की खरीद पर एक्सचेंज वैल्यू का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि फाइनल एक्सचेंज रकम आपके पुराने हैंडसेट के मॉडल और कंडीशन के साथ-साथ आपके स्थान पर ऑफर की अवेलेबिलिटी पर निर्भर करेगी। 

चुनिंदा प्रमुख बाजारों में प्री-रिजर्वेशन स्टोरेज अपग्रेड ऑफर फिलहाल अवेलेबल है और इन बाजारो में भारत का नाम भी शामिल है तो ग्राहकों के पास गैलेक्सी एस सीरीज के लॉन्च से पहले प्री-रिजर्वेशन के जरिए एडिशनल बेनेफिट पाने का मौका है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी दुनिया को दिखाएंगे भारत की AI ताकत, India AI Impact Summit का करेंगे उद्घाटन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक