1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सैमसंग ने फेस्टिव सीजन में खोला पिटारा, लॉन्च किए Samsung Galaxy S23 FE और Galaxy Tab S9 FE, जानें क्या है कीमत

सैमसंग ने फेस्टिव सीजन में खोला पिटारा, लॉन्च किए Samsung Galaxy S23 FE और Galaxy Tab S9 FE, जानें क्या है कीमत

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 05, 2023 10:02 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 10:02 am IST

अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन या फिर टैबलेट लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों के लिए एक साथ 4 प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। सभी प्रोडक्ट की सेल अमेजन की अपकमिंग सेल ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल से शुरू होगी।

samsung galaxy tab s9 fe, samsung galaxy tab s9 fe plus, samsung galaxy guds fe earbuds- India TV Hindi
अमेजन की अपकमिंग सेल में आप इन सभी प्रोडक्ट को बेहतरीन ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Samsung Launched Galaxy S23 FE and Galaxy Tab S9 FE : अक्टूबर में फेस्टिव सीजन से पहले सैमसंग ने अपने फैंस और ग्राहकों के लिए पिटारा खोल दिया है। दक्षिण कोरिया कि दिग्गज टेक कंपनी ने मार्केट में एक साथ कई सारे प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने Galaxy S23 FE, Galaxy Tab S9 FE, S9 FE+ और Galaxy Buds FE को पेश किया। सैमसंग की तरफ से इन सभी प्रोडक्ट को Fan Edition के तौर पर लॉन्च किया है। इन सभी डिवाइसेस की बिक्री अमेजन की अपकमिंग सेल ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेर( Great Indian Festival Sale) से शुरू होगी। 

सैमसंग ने अपनी Galaxy S सीरीज में Galaxy S23 FE को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 49,999 रुपये में मार्केट में उतारा है। इसमें यूजर्स को 3 कलर वेरिएंट मिलेगें। Galaxy S23 FE में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर के साथ आएगा। 

Galaxy S23 FE के स्टोरेज वेरिएंट और कीमत

Galaxy S23 FE में ग्राहकों को 8GB RAM के स्टोरेज के दो ऑप्शन मिलेंगे जिसमें 128GB और 256GB के वेरिएंट शामिल होंगे। 256GB वाले वेरिएंट को खरीदने के लिए 54,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

सेल से पहले सैमसंग ने अपना एक नया टैबलेट भी पेश किया है। Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ में तगड़े फीचर्स दिए हैं। इसमें यूजर्स को 10.9 इंच और 12.4 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।  Galaxy Tab S9 FE में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी। इस वेरिएंट के लिए ग्राहकों को करीब 46,348 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं  Galaxy Tab S9 FE+ के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 61,244 रुपये देने पड़ सकते हैं। अगर आप Galaxy Buds को खरीदना चाहते हैं तो आपको करीब 9,500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुआ गूगल का 'लखटकिया' स्मार्टफोन Google Pixel 8 Pro, जानें इसकी खास बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक