Samsung Smart Glasses: सैमसंग गैलेक्सी ग्लासेस नाम से एक नए प्रोडक्ट के साथ स्मार्ट ग्लास बाजार में अपने पैर जमाने की तैयारी कर रहा है। एंड्रॉइड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक ये ग्लास एंड्रॉइड एक्सआर से ऑपरेट होंगे और इसमें Google का जेमिनी एआई शामिल होगा। मेटा जैसे दूसरे ब्रांड के पहले से मौजूद स्मार्ट ग्लास से कम्पीटीशन करने के मकसद से सैमसंग इस अपकमिंग डिवाइस पर काम कर रहा है। टेक दिग्गज कंपनी अलग-अलग फीचर्स और कीमत के साथ अपने ग्लास के अलग-अलग वर्जन लाने की प्लानिंग कर रही है।
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्ट ग्लासेस के बारे में जानें
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग एक नए स्मार्ट ग्लास पर काम कर रहा है जो एंड्रॉइड एक्सआर प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। इसी सिस्टम का इस्तेमाल सैमसंग और Google के दूसरे अपकमिंग XR प्रोडक्ट्स में किया जाता है। चश्मा यूजर्स को रियल टाइम में एआई फीचर्स के साथ स्किल सहित बातचीत करने की परमिशन देगा। इसके सिस्टम में जेमिनी एआई बनाया जाएगा ताकि यूजर्स आसानी से सवाल पूछ सकें। यह डायरेक्शंस देने में काम करेगा, टेक्स्ट का ट्रांसलेट करेगा और वॉयस कमांड का यूज करके फोटो लेगा।
जाने-माने आईवियर ब्रांड्स के साथ काम कर रही
सैमसंग इसके लिए वॉर्बी पार्कर और जेंटल मॉन्स्टर जैसे बड़े आईवियर ब्रांड्स के साथ भी काम कर रही है। ये ब्रांड और पार्टनरशिप सैमसंग चश्मे को ज्यादा स्टाइलिश और डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाने में मदद करेगी।
वेरिएंट के बारे में जानें
सैमसंग स्मार्ट ग्लास के दो वेरिएंट होंगे। पहले संस्करण का कोडनेम 'जिंजू' है। दूसरा जो ज्यादा एडवांस्ड वर्जन है उसका कोडनेम हैन (Haean) है। पहले वर्जन जिंजू में कोई डिस्प्ले नहीं होगा और यह एआई फीचर्स, कैमरा फंक्शन और ऑडियो सपोर्ट पर फोकस करेगा, जबकि हैन वर्जन में एक माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले शामिल होगा। दूसरा मॉडल बाद में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जेमिनी ऑपरेटेड फीचर्स से होगा लैस
सैमसंग स्मार्ट ग्लास का सबसे बड़ा आकर्षण इसका जेमिनी एआई इंटीग्रेशन है। इस सिस्टम इंटीग्रेशन की मदद से यूजर्स को वॉयस कमांड का यूज करने जैसे अपने डेली के काम करने में आसानी होगी। जेमिनी एआई पावर्ड फीचर्स आपको रियलटाइम में अनुवाद करने, मौसम अपडेट की जांच करने और फोटो लेने में सक्षम बनाएंगी। इसके अलावा आपको गूगल मैप्स के जरिए नेविगेशन मदद भी मिलेगी। ऐसा लगता है कि सैमसंग Google के जेमिनी एआई पर दांव लगा रहा है क्योंकि इससे कुछ सबसे मजबूत परफॉर्मेंस और दूसरे एआई फीचर्स की पेशकश की उम्मीद है।
लॉन्च टाइमलाइन और अवेलिबिलिटी
सैमसंग के अपने अपकमिंग स्मार्ट ग्लास को अनपैक्ड इवेंट में पेश करने की उम्मीद है जो जुलाई 2026 में होने की उम्मीद है। इस इवेंट में नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच भी प्रेसेंट किए जा सकते हैं। हालांकि ब्रांड तुरंत स्मार्ट चश्मा लॉन्च नहीं कर सकता है। आधिकारिक ऐलान के बाद फुल रिलीज की उम्मीद की जा सकती है। डिस्प्ले के साथ ज्यादा एडवांस्ड वर्जन 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
कीमत कितनी होने की उम्मीद
कीमत तय करने के लिए जिंजू मॉडल की कीमत 379 डॉलर और 499 डॉलर के बीच होने का अनुमान है। हालांकि Haean नाम से डिस्प्ले मॉडल की कीमत 600 डॉलर और 900 डॉलर के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़ें