Samsung Galaxy S26 सीरीज हाल ही में लॉन्च हुई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra फोन को ग्लोबली उतारा है। यह नई सीरीज पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज का अपग्रेड है। पिछले साल कंपनी ने सबसे पतला Android फोन Galaxy S25 Edge भी पेश किया था, जिसे iPhone Air का प्रतिद्वंदी फोन कहा जा रहा है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही हैं, जिसमें कहा गया है कि सैमसंग इस साल Galaxy S26 Edge को लॉन्च नहीं करेगा। इसके अलावा कंपनी अपने पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन को भी इस साल लॉन्च नहीं करने वाली है।
लॉन्च नहीं होगा सबसे पतला फोन
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के COO Woo-Joon Choi ने कहा है कि सैमसंग अब एक और अल्ट्रा-थिन हैंडसेट लॉन्च नहीं करेगा, जो Apple iPhone Air का राइवल होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि Galaxy S25 Edge की लो डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह अल्ट्रा-स्लिम फोन यूजर्स को पसंद नहीं आया है। लाख रुपये की प्राइस में आए इस फोन के महज 3 लाख यूनिट्स ही ग्लोबली बिक पाए। सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच इस फोन की डिमांड में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसे देखते हुए कंपनी ने इसके अगले मॉडल को लॉन्च नहीं करने का फैसला किया है।
पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 सीरीज के अन्य मॉडल्स की बात करें तो अल्ट्रा और स्टैंडर्ड मॉडल की पूरी दुनिया में भारी डिमांड रही है। इस अल्ट्रा-थिन फोन की डिमांड इन दोनों मॉडल के मुकाबले बेहद कम रही है। Galaxy S25 Ultra और Galaxy S25 के क्रमशः 34 लाख और 29 लाख यूनिट्स इस दौरान ग्लोबली बिके हैं।
ट्रिपल फोल्डेबल फोन की लॉन्चिंग पर भी संशय
Galaxy S25 Edge की तरह ही पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग के पहले ट्रिपल फोल्डेबल फोन की डिमांड न के बराबर रही है। सैमसंग Galaxy Z TriFold के अलगे मॉडल को भी कंपनी इस साल उतारने के मूड में नहीं दिख रही है। सैमसंग के अन्य फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 के मुकाबले ट्रिपल फोल्डेबल की डिमांड काफी कम रही है। कंपनी फिलहाल अपने ट्रिपल फोल्डेबल फोन के मार्केट बेस और यूजर डिमांड का मूल्यांकन कर रही है।
इस साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेसी डिस्प्ले यूज किया है। यह डिस्प्ले यूजर के अलावा अन्य किसी को स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को नहीं दिखाता है। हालांकि, यूजर्स को इस फीचर को फोन की सेटिंग्स में जाकर ऑन करना होगा। इसके अलावा सैमसंग की नई लॉन्च हुई सीरीज पूरी तरह से एजेंटिक AI पर बेस्ड है। कंपनी ने इस सीरीज को AI Phone कहा है। Galaxy S26 Ultra में इस्तेमाल किए जाने वाले S-Pen के फीचर्स को भी कंपनी ने इंप्रूव किया है।
यह भी पढ़ें - Jio ने सस्ते में लॉन्च किया Jio EyeQ डैशकैम, मिलेंगे GPS समेत ये खास फीचर्स