1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Video Call के समय अब शेयर कर सकते हैं फेवरेट म्यूजिक, WhatsApp पर आया नया फीचर

Video Call के समय अब शेयर कर सकते हैं फेवरेट म्यूजिक, WhatsApp पर आया नया फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 07, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 01:27 pm IST

अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक बेहद कमाल का फीचर लाने जा रहा है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म में Share Music Audio जोड़ा है। कुछ वॉट्सऐप यूजर्स को यह फीचर मिल भी चुका है।

music audio whatsapp video call, whatsapp video call, WhatsApp Screen Sharing Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए रिलीज किया नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

Whatsapp Upcoming Feature: Whatsapp आज के समय में एक बेहद जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। अपने लोगों से जुड़े रहने के साथ ही यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई तरह से हेल्फ करता है। आज पूरी दुनिया में करीब 2 बिलिनय से ज्यादा लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं यही कारण है कि यूजर्स के नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी नए नए फीचर्स लाती रहती है। कंपनी ने अब अपने यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर रोल आउट किया है। 

कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया Share Music Audio फीचर लाने जा रहा है। यह फीचर वीडियो कॉल के दौरान काम करेगा। अब इस फीचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप ने अपने कुछ यूजर्स को यह फीचर रोल आउट कर दिया है। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप के छोटे से छोटे अपडेट और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटा इंफो की तरफ से Share Music Audio की जानकारी शेयर की गई है। वाबेटा के मुताबिक वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.1.19 अपडेट में कुछ यूजर्स को यह फीचर मिल गया है। 

फीचर की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स वीडियो कॉल्स के दौरान अपना फेवरेट म्यूजिक या फिर ऑडियो सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर कर सकेगा। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को स्क्रीन शेयर करने का ऑप्शन ऑन करके रखना होगा। वाबेटाइंफो की तरफ से इस फीचर को लेकर स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 सीरीज के हर मॉडल की कीमत आई सामने, खरीदने के लिए जमा कर लें इतनी रकम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक