1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एक Smart Home के लिए कौन से गैजेट हैं जरूरी, ये टेक डिवाइस बदल देंगे आपके घर की तस्वीर

एक Smart Home के लिए कौन से गैजेट हैं जरूरी, ये टेक डिवाइस बदल देंगे आपके घर की तस्वीर

 Published : Jan 04, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 11:40 pm IST

आजकल के नए दौर में स्मार्ट होम का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसके लिए कौन-कौन से डिवाइस या गैजेट्स घर में होने चाहिए, ये यहां जान लीजिए।

Smart Home Gadgets- India TV Hindi
स्मार्ट होम गैजेट्स Image Source : FREEPIK

Smart Home Tech Gadgets: नए दौर में एक स्मार्ट होम की चाहत सभी को होती है तो आपको ये भी जानना चाहिए कि कौन-कौन से ऐसे टेक गैजेट्स हैं जो आपके घर को स्मार्ट होम की कैटेगरी में लाने के लिए जरूरी हैं। जो आम जानकारी लोगों को है उसके तहत ऐसे डिवाइसेज जो इंटरनेट की मदद से चलते हैं और घर को टेक्नोस्मार्ट बनाते हैं। ये इंटरनेट से जुड़े डिवाइस होते हैं जैसे स्मार्ट लाइट, स्मार्ट AC, स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा, स्मार्ट लॉक, स्मार्ट स्पीकर जैसी चीजें जो आपके स्मार्टफोन या वॉइस कमांड से कंट्रोल होते हैं, जिससे घर के काम ऑटोमेट हो जाते हैं। जानिए इन गैजेट्स से कैसे आपके घर की तस्वीर बदल सकती है-

स्मार्ट लॉक या स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम

बैग से चाबियां निकालने, पीछे मुड़ने, दरवाजा बंद करने, फिर पीछे मुड़ने और अंत में बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम में आप ऑटो-लॉक सेट कर सकते हैं या अपने फोन के एक बटन से इसे लॉक कर सकते हैं। यह तब सूचना देता है जब कोई घर में प्रवेश करता है और यूजर के सेट किए गए पासकोड और प्रोफाइल की बदौलत यह भी पता चल जाता है कि वह कौन है। यह वाकई बहुत बढ़िया है और एक शानदार तकनीक है जिसका इस्तेमाल लगभग हर कोई कर सकता है।

स्मार्ट लाइट्स या फैन

स्मार्ट लाइट वो होती हैं जो आपकी वॉइस कमांड या स्मार्टफोन की कमांड पर चेंज हो सकती हैं, कलर चेंज कर सकती हैं और ब्लिंक या ऑटोमैटिक तरीके से जल-बुझ सकती हैं। डिस्को लाइट की तरह भी काम कर सकती हैं। इसके अलावा ऐसे स्मार्टफैन भी आते हैं जो आपके फोन के कमांड पर तेज या धीमी स्पीड पर सेट हो सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें प्री-कमांड भी दे सकते हैं कि फलां समय तक किस स्पीड पर चलना है और किसी तयशुदा समय के बाद

स्मार्ट AC

आपने अगर टीवी में विज्ञापन देखा हो तो जाना होगा कि ऐसे स्मार्ट एसी होते हैं जो आपके घर पहुंचने से पहले ही स्मार्टफोन की कमांड के जरिए ऑन हो सकते हैं जिससे भरी गर्मी में आपको घर पहुंचने पर कमरे के ठंडे होने का इंतजार ना करना पड़े। बस घर पहुंचने से पहले फोन के जरिए इनको ऑन करिए और ठंडे रूम का मजा लीजिए।

रोबोट वैक्यूम क्लीनर

रोबोट वैक्यूम क्लीनर कई तरीके के आते हैं और ये पूरे घर में घूम-घूम कर आपके घर की जमीन पर पड़े गंदगी को कलेक्ट कर सकते हैं और उसे डिस्पोज ऑफ यानी उसका निपटारा कर सकते हैं।

अन्य स्मार्ट गैजेट्स

इन सब के अलावा स्मार्ट प्लग, स्मार्ट कैमरा और स्मार्ट होम एयर प्यूरीफायर जैसे कई गैजेट और भी हैं जो आपके घर को स्मार्ट होम बना सकते हैं। स्मार्ट कूलर से लेकर स्मार्ट सेफ या तिजोरी भी इसी श्रेणी में आती हैं।

ये भी पढ़ें

YouTube स्लीप टाइमर फीचर बड़े काम का, फोन-टैब और लैपटॉप पर कैसे करें यूज-जान लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक