1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno Pova 8 की सेल, 2499 रुपये महीने में घर लाएं 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

Tecno Pova 8 की सेल, 2499 रुपये महीने में घर लाएं 8000mAh बैटरी वाला धांसू फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 18, 2026 12:55 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 12:55 pm IST

Tecno Pova 8 की सेल भारत में शुरू हो गई है। टेक्नो का यह दमदार गेमिंग फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर अच्छा ऑफर मिल रहा है।

Tecno Pova 8 Sale- India TV Hindi
टेक्नो पोवा 8 की सेल Image Source : TECNO

Tecno के हाल में लॉन्च हुए फोन Pova 8 की सेल आज यानी 18 जून से शुरू हो गई है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pova 7 का अपग्रेड वर्जन है। फोन के बैक में कैमरा सेटअप के साथ एक एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले भी दिया गया है, जो देखने में नथिंग Phone 4a Pro के डिस्प्ले से इंस्पायर्ड है। यह फोन भारत में 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है।

Tecno Pova 8 पर ऑफर

टेक्नो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। इस पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इल फोन को 2,499 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Tecno Pova 8 के फीचर्स

इस फोन में 6.76 इंच के FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स तक की है। Tecno Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। टेक्नो ने अपने इस फोन में डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट दिया है।

Tecno Pova 8 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.76 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 13MP
OS Android 16

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ एक लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन AI कैमरा के साथ आता है। 

इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, इसमें ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है। यह IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की कीमत धड़ाम, हुआ बड़ा प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक