1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AC चलाने की वजह से आ रहा है ज्यादा बिल, ये 2 तरीके दूर कर देंगे आपकी पूरी टेंशन

AC चलाने की वजह से आ रहा है ज्यादा बिल, ये 2 तरीके दूर कर देंगे आपकी पूरी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 19, 2024 12:22 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 12:22 pm IST

गर्मियां आते ही एयर कंडीशनर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। एसी की ठंडी हवा भीषण गर्मी से तो राहत देती है लेकिन इससे बिजली का बिल भी काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आप बढ़े हुए एसी के बिल को कम करना चाहते हैं तो आप ये काम दो आसान टिप्स को फॉलो करके कर सकते हैं।

AC cooling tips, AC bill saving tips, AC tips,tips to save electricity, tips to reduce AC bills, red- India TV Hindi
आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके बढ़े हुए एसी बिल को कम कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

How to reduce AC Bill: अप्रैल के महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मई-जून के महीने में  गर्मी और अधिक कहर बरपाएगी। गर्मी आते ही घरों में कूलर और एसी चलना शुरू हो गए हैं। जब भीषण गर्मी से राहत पाने की बात आती है तो सबसे पहले एयर कंडीशनर का ही ख्याल आता है। गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा हमें आराम तो देती है लेकिन इसके चलने से बिजली बिल बढ़ने की टेंशन भी होने लगती है। 

अक्सर देखा गया है कि गर्मी के दिनों में एसी चलने की वजह से बिजली का बिल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बढ़ जाता है। बिजली बिल बढ़ने की टेंशन की वजह से कई लोग बहुत जरूरत होने पर या फिर सिर्फ रात में सोने के समय ही एसी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी एसी की वजह से बढ़े हुए बिजली के बिल से बचना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। 

आपको बता दें कि कई बार गलत तरीके से एसी चलाने की वजह से भी बिजली का बिल बढ़ने लगता है। आप अगर कुछ बातों का ध्यान रखें तो एसी के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

AC में सही टैम्प्रेचर सेट करें

कई बार लोग एसी को सबसे कम तापमान में चलाते हैं। लोगों को लगता है कि कम तापमान में सेट करने से कम बिजली बिल आएगा लेकिन ऐसा नहीं है। आप एसी में जितना टैम्प्रेचर कम रखेंगे बिल उतना अधिक आएगा। अगर आप एसी को एक आइडियल ट्रैम्प्रेचर में चलाते हैं तो बिजली की खपत कम होती है और साथ ही बिल भी कम आता है। बिजल बिल कम करने के लिए आपको एसी का ट्रैम्प्रेचर 22-24 डिग्री के आस पास ही सेट करना चाहिए। 

फिल्टर की सफाई करते रहें

किसी भी एसी का फिल्टर उसका अहम भाग होता है। यही वह पार्ट है जिससे हवा का वेंटिलेशन होता है। कई बार लोग छह छह महीने या फिर पूरे साल तक फिल्टर को साफ नहीं करते हैं। इस तरह की गलती भी एसी के बिल को काफी तेजी से बढ़ाती है। एसी के फिल्टर पर गंदगी जमा होने से ठीक से वेंटिलेशन नहीं होता और इससे कंप्रेसर पर अधिक प्रेशर पड़ता है जिससे बिल बढ़ने लगता है। अगर आप एसी के बिल को कम रखना चाहेत हैं तो आपको 2-3 महीने में फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- VIDEO: नकली विडियो में होंगे रियल इमोशन्स, माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया AI टूल- VASA-1

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक