1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI के आदेश से Airtel ग्राहकों को बड़ी राहत, 365 दिन के लिए खत्म हो गई बड़ी टेंशन

TRAI के आदेश से Airtel ग्राहकों को बड़ी राहत, 365 दिन के लिए खत्म हो गई बड़ी टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 17, 2025 08:11 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 08:11 am IST

Airtel के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के शानदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एयरटेल अब कुछ ऐसे प्लान्स लेकर आया है जो कि काफी अफोर्डेबल हैं और साथ ही उनमें लंबी वैलिडिटी के साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Airtel, Airtel Recharge Plan, Airtel Offer, AIrtel Plan, TRAI, TRAI Rule, TRAI Rules 2025- India TV Hindi
एयरटेल के पास कई सारे सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास करीब 38 करोड़ लोगों का यूजरबेस मौजूद है। ग्राहकों सुविधा और सहूलियत के लिए कंपनी ने कई तरह के धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स अपनी लिस्ट में शामिल किया है। एयरटेल के पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें हर कैटेगरी के यूजर्स ग्राहकों के लिए सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Airtel के पास कई ऐसे प्लान्स भी मौजूद हैं जिसमें 365 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

TRAI का सख्त निर्देश

आपको बता दें कि एयरटेल ने पिछले साल अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की थी। महंगे रिचार्ज प्लान्स से ग्राहकों को राहत देने के लिए टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कंपनी को निर्देश दिया गया था कि वह ग्राहकों के लिए बिना डेटा वाला रिचार्ज प्लान भी पेश करे। TRAI के निर्देश का पालन  करते हुए एयरटेल ने एक ऐसा सस्ता और किफायती प्लान पेश किया जिसमें अफोर्डेबल प्राइस में पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। 

अगर आप एयरटेल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान से पूरे साल की टेंशन खत्म कर दी है। अब 2 हजार रुपये से भी कम खर्च करके पूरे साल अपने लोगों के साथ बाते कर सकत हैं। आइए आपको एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं।

Airtel के सस्ते प्लान ने दी राहत

अगर आपको एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान चाहिए तो आप 1849 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को पूरे साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान एक वॉइस एंड एसएमएस प्लान है इसलिए यह उन ग्राहकों के लिए सबसे परफेक्ट है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। एयरटेल के इस सस्ते प्लान से आप 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

एयरटेल 1849 रुपये के प्लान में ग्राहकों को फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है। आपको इस प्रीपेड पैक में 365 दिन के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इकना इस्तेमाल आप लोकल और एसटीडी दोनों ही नेटवर्क के लिए कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान भी है जबरदस्त

अगर आप चाहते हैं कि सस्ते प्लान में आपको हल्के फुल्के काम के लिए इंटरनेट डेटा भी मिल जाए तो आप कंपनी का 2249 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में भी 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। इसमें लोकल और एसटीडी दोनों नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग  के साथ साथ पूरे साल के लिए 30GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- 4G सिम में रॉकेट की स्पीड से चलेगा 5G इंटरनेट, बस स्मार्टफोन में कर लें ये एक सेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक