1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4G सिम में रॉकेट की स्पीड से चलेगा 5G इंटरनेट, बस स्मार्टफोन में कर लें ये एक सेटिंग

4G सिम में रॉकेट की स्पीड से चलेगा 5G इंटरनेट, बस स्मार्टफोन में कर लें ये एक सेटिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 17, 2025 07:04 am IST,  Updated : Apr 17, 2025 07:04 am IST

जियो, एयरटेल और वीआई की तरफ से 5G सर्विस शुरू की जा चुकी है। अगर 5G आने के बाद भी आप धीमी स्पीड में डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आप बस एक सेटिंग बदलकर अपने पुराने फोन की इंटरनेट डेटा स्पीड को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

5G Network, smartphone, tech tips, Sim Card, Will a 5G SIM card work in a 3G or 4G phone- India TV Hindi
आप आसानी से अपने फोन में डेटा कनेक्टिविटी को सुधार सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में इंटरनेट हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। अगर हमारे फोन में इंटरनेट न हो तो हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं। चाहे लोगों से कनेक्ट रहना हो या फिर शॉपिंग, इंटरटेनमेंट, गेमिंग, पेमेंट करना समेत डेली रूटीन में कई सारे ऐसे काम होते हैं जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत होती है। देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल ने देश के अधिकांश शहरों में अपने 5G सर्विस को पहुंचा दिया है। अब 5G की रेस में वोडाफोन आइडिया ने भी एंट्री कर ली है। सामान्य तौर पर 5G डेटा इस्तेमाल करने के लिए 5G सिम होना जरूरी है लेकिन आप अब अपने 4G सिम में भी 5G का लुत्फ उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो और एयरटेल अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय फ्री में 5G सर्विस दे रही हैं। अगर आपने अब तक 5G सिम नहीं लिया है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप 4G सिम मे ही हाई स्पीड 5G डेटा को एंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने फोन की कुछ सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी और इसके बाद आप हाई स्पीड इंटरनेट डेटा से अपने जरूरी काम कर सकेंगे। 

4G SIM पर ऐसे यूज करें 5G इंटरनेट डेटा

  1. 4G में 5G डेटा यूज करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर जाएं 
  2. अब आपको कनेक्शन्स के ऑप्शन पर जाना होगा।
  3. कनेक्शन में आपको मोबाइल नेटवर्क का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  4. अगर आप दो सिम यूज कर रहे हैं तो अलग अलग सिम के नेटवर्क सेटिंग शो करेंगे।
  5. आपको जिस सिम में 5G सेट करना है उस पर टैप करें।
  6. अब आपको चार तरह के ऑप्शन मिलेंगे इसमें 5G के लिए 5G/LTE/3G/2G (Auto Connect) 
  7. ऐसे आप सिम नंबर दो में भी नेटवर्क ऑप्शन को 5G/LTE/3G/2G पर सेट कर दें। 

इस सेटिंग में बदलाव करते ही आपके मोबाइल डेटा की स्पीड में काफी बदलाव आ जाएगा। आप पहले से कहीं अधिक हाई स्पीड में इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपके मोबाइल की सेटिंग में 5G का ऑप्शन नहीं है तो उसे LTE वाले ऑप्शन पर सेट करें। 

आपको बता दें कि 5G इंटरनेट का सही से इस्तेमाल करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन और सिम कार्ड दोनों का 5G होना जरूरी है। 4G सिम में 5G नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास 4G स्मार्टफोन को 5G स्मार्टफोन में नहीं बदल सकते हैं लेकिन आप नेटवर्क की सेटिंग में बदलाव करके डेटा की स्पीड को जरूर बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Jio के 46 करोड़ यूजर्स की टेंशन खत्म, 90 दिन वाले प्लान से Airtel,Vi,BSNL की उड़ी नींद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक