अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईफोन में एंड्रॉयड का एक धांसू फीचर आ ही गया। हम बात कर रहे हैं पॉपुलर ऐप्लिकेशन ट्रू कॉलर की। Truecaller एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के बीच कॉलर आईडी के तौर पर जमकर पॉपुलर है। आईफोन्स के लिए अभी तक यह उपलब्ध नहीं था लेकिन, अब यह समस्या खत्म हो गई है। Truecaller ने आईफोन्स यूजर्स के लिए एक नई कॉलर आईडी को शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से आईफोन्स यूजर्स ट्रूकॉलर आने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब iOS को ट्रू कॉलर का एक बड़ा अपडेट मिल गया है। कंपनी की मानें तो iOS डिवाइस में ट्रूकॉलर ठीक उसी तरह से काम करेगा जिस तरह से एंड्रॉयड पर करता है। नए फीचर्स से आईफोन यूजर्स को स्पैम कॉल्स से भी राहत मिलेगी।
ट्रू कॉलर ने आईफोन के लिए लाइव कॉलर आईडी फीचर पेश किया है। अभी तक यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड में ही मिलता था। इस फीचर की मदद से अब iOS यूजर्स रियल टाइम में यह जान सकेंगे कि उन्हें कौन कॉल कर रहा है। ऐप्पल की प्राइवेसी पॉलिसी और तकनीकी सीमाओं की वजह से अभी तक यह फीचर आईफोन में नहीं था। हालांकि अब ट्रू कॉलर ने सभी समस्या को खत्म करते हुए आईओएस यूजर्स के लिए भी इसे पेश कर दिया है। आईफोन यूजर्स अब इस फीचर की मदद से स्पैम ब्लॉकिंग फीचर का भी लाभ उठा पाएंगे।
आपको बता दें कि ट्रूकॉलर के लेटेस्ट अपडेट में आईफोन यूजर्स के लिए स्पैम कॉल को ऑटोमेटिक रूप से ब्लॉक करने का फीचर दिया गया है। आपको बता दें कि ऐपल के पास खुद का कॉलर आईडी ऐप है जिसे लुकअप फीचर कहा जाता है। ऐपल का यह फीचर आटोमैटिकली सजेस्ट करता है कि कौन आपको कॉल कर रहा है। ऐपल का यह कॉलर आईडी यूजर्स के मैसेज और मेल्स के डेटा को इस्तेमाल करके कॉलर के बारे में सजेशन देता है। वहीं ट्रूकॉलर के पास फोन नंबर्स और आई़डी का बड़ा डेटा बेस मौजूद है। यही वजह से ट्रू कॉलर में ज्यादा एक्यूरेट कॉलर आईडी सजेशन मिलने की संभावना है।
संपादक की पसंद