वीवो फैंस और नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए गुड न्यूज है। वीवो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। वीवो का अपकमिंग फोन Vivo T3 Ultra होगा। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसे टीज किया था। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इसे टीज किया था लेकिन, अब इसकी लॉन्चिंग डेट को कंफर्म कर दिया गया है। लॉन्च डेट आने के साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि इसे ग्राहक किस प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे।
आपको बता दें कि वीवो ने Vivo T3 Ultra की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन बाजार में 9 सितंबर 2024 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। अगर आप भी इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि इसे आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
वीवो की तरफ से इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। कंपनी की तरफ से इसकी प्राइसिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन बाजार में मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में हो सकता है वीवो के मुताबिक यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इसमें आपको सिर्फ 0.785 सेमी की थिकनेस मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें- iPhone 14 128GB के दाम में बंपर गिरावट, आईफोन लवर्स की हुई मौज
संपादक की पसंद