Apple ग्लोबल मार्केट और भारतीय बाजार में 9 सितंबर को आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। ऐपप्ल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च करेगा। लीक्स की मानें तो कंपनी आईफोन की अपकमिंग सीरीज को 1 लाख रुपये क बजट के आस पास लॉन्च कर सकती है। अगर आप के पास इतने पैसे नहीं और कम खर्च में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है।
दरअसल iPhone 16 सीरीज आने से पहले iPhone 14 सीरीज के दाम में बड़ा प्राइस कट हुआ है। आप अभी iPhone 14 के 128GB वेरिएंट को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए इस प्रीमियम स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर लेकर आ गई है। आइए आपको iPhone 14 128GB वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
आपको बता दें कि iPhone 16 लॉन्च से पहले iPhone 14 में छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट में iPhone 14 का बेस वेरिएंट अभी 69,600 रुपये में लिस्टेड है। लेकिन अभी इस पर ग्राहकों को 16% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 57,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

कंपनी ग्राहकों को बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट के ऑफर में आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 53,350 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं। हालांकि आपको आपके पुराने फोन की कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
संपादक की पसंद