iPhone 14 के दाम में एक बार फिर से भारी कटौती हुई है। अगर आप आईफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। एप्पल के इस धांसू फोन की कीमत एक बार फिर से धड़ाम हो चुकी है जिसके बाद आप इसे बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह खास ऑफर Flipkart और Amazon दे रहा है तो गलत हैं। अब एक नई जगह पर आईफोन 14 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
दरअसल फ्लिपकार्ट और अमेजन के बाद अब Vijay Sales ने भी iphone 14 के दाम घटा दिए हैं। अब आप iPhone 14 256GB वेरिएट को विजय सेल्स से तगड़े फ्लैट डिस्काउंट और दूसरे धांसू ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि विजय सेल्स में iPhone 14 का 256GB वेरिएंट इस समय 79,900 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि अब कंपनी ने इसके दाम में 17% की बड़ी कटौती कर दी है। विजय सेल्स के इस ऑफर्स के साथ आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 66,500 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के ऑफर में आप सीधे-सीधे 13,400 रुपये की बचत कर पाएंगे।
vijay Sales ग्राहकों को ICICI Bank, SBI Bank और Kotal Mahindra Bank पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दे रहा है। इसके अलावा अलग आप इन्हीं बैंक कार्ड के जरिए iPhone 14 को खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को IDFC Bank, Yes Bank और HDFC bank पर 5% का डिस्काउंट दे रही है।
संपादक की पसंद