1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अप्रैल में भारत में दस्तक देगा Vivo V70 FE; लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और बाकी फीचर्स जानें

अप्रैल में भारत में दस्तक देगा Vivo V70 FE; लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और बाकी फीचर्स जानें

 Published : Mar 26, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 04:35 pm IST

Vivo V70 FE भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है और इस फोन में जिन फीचर्स के होने का दावा लीक्स के माध्यम से मिल रहा है, वो काफी आकर्षित करते हैं।

Vivo V70 FE- India TV Hindi
वीवो वी70 एफई Image Source : VIVO

Vivo V70 FE Launch Date: Vivo V70 FE भारत में दस्तक देने को तैयार है और 2 अप्रैल को इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। इस फोन के बारे में कई लीक्स से कुछ जानकारी मिली हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि इस डिवाइस में 200MP कैमरा होगा और ये फोन मीडियाटेक 7360 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन की खासियतों में से एक होगी इसकी 7000mAh बैटरी जो सेगमेंट के अन्य फोन की तुलना में ज्यादा बैटरी साबित हो सकती है।

लॉन्च तारीख, कैमरा सेटअप और कलर्स

Vivo V70 और Vivo Vivo V70 एलीट लॉन्च के बाद वीवो ने Vivo V70 FE के भारत में लॉन्च की तारीख का एलान करके इसे कन्फर्म कर दिया है। फोन को अगले महीने 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डुअल कैमरा सेटअप और 200 एमपी प्राइमरी शूटर के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने हालांकि फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स को अभी तक सीक्रेट रखा है लेकिन इससे जुड़े ताजा लीक्स में फोन के बारे में कई जानकारी मिली हैं। कंपनी के मुताबिक फोन को OriginOS 6 पर रन किया जाएगा इस फोन का फोकस मुख्य तौर पर ऑल-डे परफॉर्मेंस और यूजर सेंट्रिक डिजाइन देने पर रखा गया है। फोन के 2 कलर ऑप्शंस नॉर्दन लाइट्स पर्पल और मानसून ब्लू में आने की बात सामने आई है और इसके अलावा इसमें और कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक इस बात की ओर इशारा करते हैं कि Vivo V70 FE में 6.83-इंच का 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और ये 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है जो कि इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। इसके जरिए कंपनी का दावा है कि इसे 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में डुबाकर रखने लायक तक वॉटर रेसिस्टेंस की सुविधा है।

फोन का प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर देखें तो इस अपकमिंग वीवो डिवाइस के मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 प्रोसेसर से पावर्ड होने का दावा है और इसे LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज से लैस किया गया है।

फोन का कैमरा

कैमरा की बात करें तो इसमें 200-एमपी प्राइमरी शूटर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, साथ में इसमें सैमलंग एचपी5 सेंसर और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलेगा जिसका 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देखने को मिलेगा। कैमरा में वीवो का सिग्नेचर ऑरा लाइटिंग सेटअप मिलेगा जिसमें 30x तक टेलीफोटो जूम की फैसिलिटी मिलेगी। फ्रंट में फोन 50एमपी शूटर के साथ आ सकता है जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए आई ऑटोफोकस मिलने वाला है।

वीवो वी70 एफई की कीमत (संभावित)

वीवो वी70 एफई 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में भारत में दस्तक दे सकता है और इन फोन के वेरिएंट्स की कीमत 35,000 रुपये के अंदर हो सकते हैं। इस फोन का बेस मॉडल 30,000 रुपये के आसपास शुरू हो सकता है। हालांकि इस फोन की ये कीमत एलिजिबिल बैंक कार्ड ऑफर्स के शामिल करने के बाद सामने आ सकती है।

फोन की बैटरी

वीवो का ये मिड-रेंज का फोन 7000mAh की शानदार बैटरी के साथ आ सकता है जिसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वीवो वी70 एफई के Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर रन करने की उम्मीद है। इस फोन में कंपनी 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है।

ये भी पढ़ें

BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, कम खर्च में पूरे साल सिम रहेगा एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक