1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 12000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन! चीनी कंपनी ने कर ली तैयारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

12000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन! चीनी कंपनी ने कर ली तैयारी, जल्द हो सकता है लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 24, 2026 11:21 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 11:21 pm IST

Vivo जल्द 12000mAh बैटरी वाले फोन को लॉन्च कर सकता है। चीनी कंपनी का यह फोन इस साल पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैटरी में सिलिकन-कॉर्बन सेल का इस्तेमाल किया जाएगा।

Vivo Smartphone- India TV Hindi
वीवो स्मार्टफोन Image Source : VIVO

Realme ने हाल ही में 10400mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। रियलमी के बात एक और चीनी कंपनी बड़ी बैटरी वाले फोन की तैयारी में है। यह फोन 12,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo का यह 12000mAh बैटरी वाला फोन इस साल पेश किया जा सकता है। फोन के नाम और मॉडल नंबर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

12,000mAh बैटरी वाला फोन

चीनी भरोसेमंद टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर दावा किया है कि वीवो 10,000mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रहा है। इसमें 4.53V वाला सिंगल सिलिकन बैटरी इस्तेमाल किया जाएगा। इस बैटरी की क्षमता 10,000mAh होगी। इसकी टिपिकल कैपेसिटी 11,000mAh से 12,000mAh हो सकती है।

पिछले कुछ साल में स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी में भारी इजाफा देखने को मिला है। दो साल पहले तक 6,000mAh बैटरी वाले इक्के-दुक्के फोन ही लॉन्च होते थे। अब 8,000mAh बैटरी नया स्टैंडर्ड बनता जा रहा है। रियलमी ने 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करके अन्य कंपनियों के लिए चुनौती पैदा की है। Honor, Realme के बाद अब Vivo का यह बड़ी बैटरी वाला फोन एक बेंचमार्क स्थापित कर सकता है।

चीनी कंपनियों ने सेट किया नया ट्रेंड

Xiaomi ने भी हाल ही में 9,000mAh की बड़ी बैटरी वाले फोन लॉन्च करने की बात की है। इस फोन को Redmi या Poco सब-ब्रांड के तहत पेश किया जा सकता है। वहीं, Vivo का सब ब्रांड iQOO भी 9,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पिछले साल 7,400mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च किया है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनियां इन दिनों सिलिकन बैटरी का इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है, जिसकी वजह से कम स्पेस में ही ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी इस्तेमाल की जा सकती है।

Samsung, Apple और Google को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी चीनी कंपनियां सिलिकन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कर रही हैं। मोटोरोला ने भी हाल ही में 7,000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - बड़ी कार्रवाई: सरकार ने 5 OTT ऐप्स पर लगाया बैन, दिखा रहे थे अश्लील कंटेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक