Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo X300 सीरीज के सभी फीचर्स आए सामने, भारत में लॉन्च होगा ये स्पेशल वेरिएंट

Vivo X300 सीरीज के सभी फीचर्स आए सामने, भारत में लॉन्च होगा ये स्पेशल वेरिएंट

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Nov 15, 2025 02:13 pm IST, Updated : Nov 15, 2025 02:13 pm IST

Vivo X300 Series के सभी फीचर्स लॉन्च से पहले रिवील हो गए हैं। वीवो की यह नई सीरीज 200MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगी। इस सीरीज में कंपनी दो फोन लॉन्च करने वाली है।

Vivo X300 Series- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो एक्स 300 सीरीज

Vivo जल्द ही 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन भारत में लॉन्च करने वाला है। वीवो के इस अपकमिंग सीरीज के बारे में कंपनी डेली कुछ न कुछ जानकारी शेयर कर रही है। वीवो की यह सीरीज हाल ही में चीनी बाजार में पेश की गई है। जल्द ही भारतीय बाजार में इसे लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में कंपनी दो फोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च किए जाएंगे। इस फोन के डिजाइन के साथ-साथ इंडिया एक्सक्लूसिव वेरिएंट भी कंपनी ने टीज किया है।

रिवील किया डिजाइन

Vivo India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए वेरिएंट का डिजाइन टीज किया है। कंपनी द्वारा शेयर किए गए 19 सेकेंड वाले वीडियो में फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। इस नई सीरीज के दोनों मॉडल सर्कुलर रिंग वाले कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फोन के चारों ओर मेटल फ्रेम देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में कंपनी ने फ्लैट OLED डिस्प्ले यूज किया है।

वीवो के ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएंगे। इस सीरीज के प्रो मॉडल में VS1 चिप के साथ-साथ V3+ इमेजिंग चिप मिलेगा। ये दोनों मॉडल Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएंगे। कैमरे के मामले में ये दोनों फोन हाल में लॉन्च हुए OnePlus 15, Google Pixel 10 और iPhone 17 सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Vivo X300 Pro को भारत में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का पंच-होल कैमरा मिलेगा। वहीं, Vivo X300 में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो OIS से लैस है। वहीं, इसमें 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

वीवो की ये नई स्मार्टफोन सीरीज 12GB रैम और 256GB की शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकती है। इसके अलावा फोन में 6510mAh की दमदार बैटरी और 90W फास्ट वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C, NFC जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -

BSNL ने लॉन्च किया सिल्वर जुबली प्लान, कम खर्च में पूरे महीने एक्टिव रहेगा सिम, मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement