1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. VI का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग

VI का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलेगा 1.5GB डेटा साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Mar 16, 2024 06:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 06:40 pm IST

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। वीआई के पास अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एक ऐसे प्लान की डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं जिसमें आपको सस्ते दाम में कंपनी कई सारे फायदे देती है।

VI Offer, Vi Recharge, Vi Recharge Offer, VI Plan, VI Cheapest Plan, VI best Plan- India TV Hindi
वीआई की लिस्ट में ग्राहकों के लिए कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

VI cheapest Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया टेलिकॉम सेक्टर की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। जियो और एयरटेल से मुकाबले के लिए वीआई लगातार तेजी नए नए प्लान्स ऑफर्स कर रही है। कंपनी के पास अपने ग्राहकों को लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। वीआई ने अपनी लिस्ट में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के प्लान्स ऐड कर रखे हैं। आप अपने बजट और जरूरत के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं। 

वीआई ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने रिचार्ज प्लानस की लिस्ट को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। इसमें हीरो अनलिमिटेड प्लान, अनलिमिटेड, डिज्नी प्लस हॉट स्टार प्लान्स, कॉम्बो एंड वैलिडिटी, डाटा, टॉप-अप जैसे सेगमेंट शामिल हैं। अगर आप वीआई यूजर्स हैं और एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो आज हम आपको एक किफायती प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। 

सस्ते प्लान में दमदार ऑफर्स

वोडोफोन आइडिया की लिस्ट में 719 रुपये का एक प्लान मौजूद है। वीआई का यह प्लान कई मायनों में बेहद खास है। इसमें आपको एक ही रिचार्ज में कई तरह के शानदार ऑफर्स मिल जाते हैं। कंपनी इसमें ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान में आप एक ही बार में 84 दिन के लिए रिचार्ज से फ्री हो जाते हैं। 84 दिन तक आप किसी भी नेटवर्क में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 

प्लान में मिलेगा बिंज ऑल नाइट का फायदा

वीआई के इस दमदार प्लान के डेटा ऑफर की बात करें को इसमें ग्राहकों को 84 दिन के लिए 126GB डेटा मिलता है यानी आप हर दिन 1.5GB इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में कंपनी बिंज ऑल नाइट का भी फायदा देती है इससे आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्री में अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर सकते हैं। 

फ्री कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और बिंज ऑल बेनिफिट के साथ वीआई यूजर्स को इसमें फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है। यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। वीआई का यह 719 रुपये वाला प्लान वीकेंड डेटा रोलोओवर सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में वीआई मूवीज और टीवी का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Apple Days Sale का हुआ ऐलान, सस्ते में मिल रहे हैं iPhone 15, 14 और MacBook Air, जानें सेल ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक