1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vi के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज! लॉन्च कर दिया 26 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान

Vi के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज! लॉन्च कर दिया 26 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Sep 29, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 03:57 pm IST

वोडाफोन आइडिया ने देशभर के करोड़ों सिम कार्ड ग्राहकों की मौज करा दी है। वीआई ने अपने यूजर्स के लिए एक 26 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च कर दियाहै। वीआई की यह रिचार्ज प्लान एयरटेल को सीधे कड़ी टक्कर देगा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने भी 26 रुपये का प्लान लॉन्च किया था।

recharge plan,Tech news hindi,Vodafone, Airtel, recharge plan, Tech news hindi, vodafone rs 26 recha- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

वोडाफोन आइडिया देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास इस समय देशभर में करीब 21 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। यूजर बेस के मामले में वीआई भले ही जियो और एयरटेल से कमजोर हो लेकिन कंपनी  अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से दोनों को ही कड़ी टक्कर देती है। अगर आपके पास वोडाफोन आइडिया का सिम है तो आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है। कंपनी ने अब अपने यूजर्स के लिए 26 रुपये का सस्ता प्लान लॉन्च किया है। 

आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल की तरफ से मोबाइल यूजर्स को राहत देते हुए 26 रुपये का प्लान पेश किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वीआई ने 26 रुपये का प्लान एयरटेल को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। दोनों ही कंपनियों के इस 26 रुपये के प्लान में लगभग एक जैसे ही दिए जाते हैं। आइए आपको Vi के इस सस्ते और छोटे प्लान के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

इन ग्राहकों की हुई बल्ले-बल्ले

अगर आप वीआई के ऐसे यूजर है जो अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपको नया रिचार्ज प्लान काफी पसंद आने वाला है। वीआई का 26 रुपये का प्लान एक डेटा वाउचर प्लान है। अगर आपके प्लान में डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। 

वीआई का 26 रुपये का रिचार्ज प्लान 1 दिन की वैलिडिटी ऑफर के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को एक दिन के लिए 1.5GB डेटा ऑफर करता है। अगर आप इसे लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह की कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। 

प्लान लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर किसी जरूरी काम के दौरान आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आप वीआई के इस छोटे प्लान को लेकर अपना काम पूरा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस प्लान को आप तभी ले सकते हैं जब आपके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव प्लान होगा। अगर कोई एक्टिव प्लान आपके पास नहीं है तो आपको इस 26 रुपये के प्लान का फायदा नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ​भारत के इस शहर में लोगों को मिली सबसे तेज इंटरनेट स्पीड, दिल्ली-नोएडा और मुबंई ताकते रह गए मुंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक